logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)

Toxoid
आविषाभ
ऐसा रूपांतरित बहीःआविष जिसमें अविषालुता न हो लेकिन प्रतिजनत्व (antigenecity) हो ।

Transcription
अनुलेखन
डी.एन.ए. का दूत - आर.एन.ए. (m RNA) में परिवर्तित होना ।

Transduction
पारक्रमण
आनुवंशिक पुनर्योजन प्रक्रम जिसमें दाता जीवाणु का डी.एन.ए. आदाता विषाणु में ले जाया जाता है ।

Transmission
संचरण
रोगजनक का प्रकीर्णन और सुग्राहियों में रोगजनक का संरोपण ।

Treponema pallidum
ट्रेपोनेमा पैलिडम
वह जीवाणु जो माँ से गर्भ मे जाता है।

Trichoma(trichome)
ट्राइकोमा (ट्राइकोम)
नील हरित शैवाल में आच्छद रहित कोशिकाओं की एक पंक्ति ।

Trickling filteration
व्यावी निस्यंदन
वह गौण उपचार प्रक्रम जिसमें वाहितमल को पत्थरों पर से टपकाते हैं जिससे जीवाणुओं द्वारा कार्बनिक अवशिष्टों का अपघटन हो जाता है ।

Tropism
अनुवर्तन
बाह्य उद्दीपक से प्रेरित होकर मुड़ना ।

Trychoplankton
संयोजी प्लवक
तट या समुद्र तट के समीप पाया जाने वाला प्लवक । यह तट से दूर वाले पानी में नहीं पाया जाता ।

Tumefaction
प्रदाह, अर्बुददाह
पादप में अर्बुद या पिटिका का बनना ।


logo