logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

see copy
यथामूल देखिए 'follow copy'

semi-free press
अर्द्ध स्वतंत्र प्रैस ऐसी समाचार व्यवस्था जिसमें विचार स्वतंत्रता का प्रतिरोधक व्यवस्थाओं के कारण हनन होता रहता है।

semi monthly
अर्द्धमासिक पत्रिका, पाक्षिक पत्रिका मास में दो बार प्रकाशित होने वाली पत्रिका।

semi weekly
अर्द्ध साप्ताहिक पत्रिका वह पत्रिका जो सप्ताह में दो बार प्रकाशित होती है। इसके लिये बाई वीकली शब्द का भी प्रयोग होता है।

send down
नीचे भेजना सम्पादित पांडुलिपि को कम्पोजन विभाग में भेजना।

send out
नीचे भेजना देखिए 'send down'

separate
पृथक् वह समाचार जो संबंधित समाचार से पृथक् प्रकाशित किया गया हो।

serial
क्रमिक, धारावाहिक समाचार, लेख, कहानी आदि जो एक से अधिक अंकों में श्रृंखलाबद्ध रूप में प्रकाशित होते हैं।

series
लेख माला, श्रृंखला (1) एक ही आकृति के छोटे-बड़े सभी टाइप (मुद्राक्षर के संदर्भ में)। (2) क्रमिक अंकों में प्रकाशित अनेक परस्पर संबद्ध समाचार या लेख।

serif
नोक फलक, सैरिक देखिए 'cerif'


logo