शब्दों के वे आर्थी तत्व जो शब्दों को अर्थ की दृष्टि से भिन्नता प्रदान करते हैं।
Semantic Domains
अर्थगत क्षेत्र
शब्द के अर्थ की वह परिधि जिसके अन्तर्गत आंशिक अर्थ समानता रखने वाले शब्द समा जाते हैं, जैसे- 'फूल' शब्द की अर्थ परिधि में गुलाब, कमल, गेंदा आदि फूल समा जाते हैं।
Semantic Features
अर्थगत तत्व / अभिलक्षण
शब्द की अर्थगत विशेषताएँ। (semantic features : : phonological features)
Semantic Fields
अर्थगत क्षेत्र
देखिए- 'conceptual field'।
Semantic Load
अर्थगत भार
शब्द से अभिव्यक्त अर्थगत सूचना।
Semantic Markers
अर्थगत चिह्नक
अर्थ संबंधी वे चिह्न जो घटक विश्लेषण में शब्दों में किसी अर्थ तत्व के विद्यमान (+) या अविद्यमान (∼) होने की सूचना देते हैं।
जैसे- लड़की = शिशु + स्त्री।
लड़का = शिशु- स्त्री।
Semantic Range
अर्थगत परिधि
शब्द के आर्थी घटकों में से एक घटक जिससे शब्द के प्रयोग के क्षेत्र का बोध होता है।
Semantic Relationship
अर्थगत संबंध
शब्दों के एक अर्थक्षेत्र के द्योतक शब्दों के बीच का संबंध। देखिए- 'semantic field'।
Semantic Structure
अर्थगत संबंध
शब्द की अर्थगत विशेषताएँ और उनका परस्पर संबंध। (semantic structure : : phonological structure)।