logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)

Selective enrichment
चयनात्मक समृद्धि
ऐसी संवर्धन जो सूक्ष्मजीवों के समूह में से किसी एक विशिष्ट सूक्ष्मजीव की वृद्धि को इतना अधिक बढ़ावा देता है कि वह अन्य सूक्ष्मजीवों पर छा जाता है ।

Selective medium
चयनात्मक माध्यम
वह संवर्ध माध्यम जो अवांछित सूक्ष्मजीवों की वृद्धि को सीमित करके वांछित सूक्ष्मजीवों की वृद्ध को बढ़ावा देता है ।

Semiconservative replication
अर्धसंरक्षी प्रतिकृति
जनकीय द्वैध सूत्रों को अलग करके प्राप्त की गई प्रतिकृति, जो बाद में पूरक सूत्रों के संश्लेषण के लिए टैप्लैट के रूप में कार्य करती है ।

Semidiscontinous replication
अर्धअसंतत प्रतिकृति
वह विधि, जिसमें एक सूत्र निरंतर संश्लेषित होता है और दूसरा सूत्र रुक-रुक कर संश्लेषित होता है ।

Seperation disc
पृथक्कारी चक्रिका
नील-हरित शैवाल में टूट-फूट का क्षेत्र ।

Sepsis
पूयन, पूतिभवन
शरीर में रोगाणुओं और उनके आविषों (toxin) की उपस्थिति में मवाद का बनना ।

Septal perforation
पटीय छिद्रण
कवकों के पटों में प्राकृतिक द्वार जो कोशिकाओं के बीच अंतर्वस्तुओं के आदान-प्रदान को होने देता है ।

Septate
पटयुक्त
वे कवकतंतु जिसमें आड़ी भित्तियों से बने खंड होते हैं ।

Septic tank
सेप्टिक टैंक
वह कुंड जिसमें अवायुजीवी पद्धति से वाहित मल से सीमित मात्रा का उपचार किया जाता है ।

Septum
पट
कोशिकाओं अथवा कवक तंतुओं को दो भागों में विभाजित करने वाली भित्ति ।


logo