एक स्वतः युक्ति। इसका उपयोग विद्युत उत्थाप-कार में विशेष खण्ड के ऊपर इसकी चाल को कम करने तथा भवन तल के ऊपर इसे रोकने के लिए किया जाता है। इसे कभी-कभी कार - समतलक युक्ति भी कहते हैं।
Semi - open impellor
अर्ध विवृत नोदक
यदि नोदक के फलकों में केवल आधार पट्टिका हो तथा शिखर पट्टिका न हो तो इस प्रकार के नोदक को अर्ध - विवृत नोदक कहते हैं।
Sesnsible heat
संवेद्य ऊष्मा
(1) वह ऊष्मा, जो केवल तापक्रम मे वृद्धि करती है।
(2) अवस्था परिवर्तन के बिना पदार्थ के ताप परिवर्तन के लिए आवश्यक ऊष्मा।
Series characteristic motor
श्रेणी अभिलक्षण मोटर
व्युत्कम चाल मोटर, जिसकी चाल लोड / भार के बढ़ने के साथ - साथ घटती जाती है। उदाहरणार्थ श्रेणी - कुण्डलित या गुरूतः संयुक्त - कुण्डलित मोटर।
Servomotor
सर्वो मोटर
सर्वो-यंत्रावली में प्रयुक्त अन्तिम नियंत्रक अवयव, जोकि रैखिक या घूर्णी होता है। यह अवयव प्रवर्धक अवयव से निर्गत प्राप्त करके भार को चलाता है। उदाहरण के लिए द्रवीय रैम रैखिक सर्वो मोटर होता है।
Shaft basis limit system
शाफ्टाधारित सीमा प्रणाली
इस प्रणाली में प्रत्येक शाफ्ट की अधिकतम सीमा आधारभूत रहती है जबकि छिद्र की छूट और मेलक अवयवों की सहिष्णुता में परिवर्तन करके अपेक्षित फिट प्राप्त की जाती है।
Shaping
संरूपण
(क) मशीन शाला में संरूपण-मशीन द्वारा समतल, अवतल या उत्तल क्षेत्रों का मशीनन।
(ख) किसी भी वस्तु को बंकन या संचकन द्वारा या फालतू द्रव्य हटाकर अपेक्षित रूप प्रदान करना।
(ग) बॉयलर प्लेटों आदि को तैयार करने के प्रक्रम को भी संरूपण कहा जाता है।
Shaping machine
संरूपण मशीन
इस मशीन से लघु सपाट पृष्ठें एवं स्लॉट तैयार किये जाते हैं इसमें एक प्रत्यागामी रैम होता है जिसमें एक कर्तन औजार लगा होता है जिसमें एक कर्तन औजार लगा होता है तथा वह क्षैतिज निर्देशिका पर चलता है इसके चालन में द्रुत वापसी-मोशन यंत्रावली का इस्तेमाल किया जाता है तथा इसमें औजार का मंच, प्रभरण हेतु चक्रमण करता है।
Share holder
अंशधारी
वह व्यक्ति अथवा संस्था जो किसी संयुक्त पूँजी कम्पनी के अंश को धारण करता है।
Shaving
संकर्तन
यह एक परिष्करण संक्रिया है जिसमें ब्लैंक हिस्से से बहुत कम धातु हटाई जाती है।