अधिछिद्रक / रीमर की सहायता से छिद्र को परिवर्तित करने एवं चिकना बनाने का प्रक्रम।
Reciprocity theorem
व्युत्क्रमता प्रमेय
जाल - विश्लेषणार्थ एक प्रमेय। यदि जाल की शाखा - ए में ज्ञात विद्युत वाहक बल शाखा - बी में धारा उत्पन्न करता है, तो शाखा - बी में उत्पन्न वही विद्युत वाहक बल शाखा - ए में वही धारा उत्पन्न करेगा। ऐसे मामले में विद्युत वाहक बल और धारा का अनुपात आन्तरिक प्रतिबाधा कहलाता है।
Reclamation section
उद्धार कक्ष
वह सैक्शन, जो मशीनरी आदि में उद्धार कार्य करता रहता है।
Recording channel
अभिलेखी चैनल
किसी भी अभिलेखी तन्त्र का प्रत्येक स्वतंत्र अभिलेखी परिपथ।
Recording system
अभिलेखी तन्त्र
ट्रांसड्यूसर एवम् तत्सम्बन्धित उपकरणों का समूह जो आंकड़े एकत्रित करके उन्हें यथासमय पुनः उपलब्ध कर देता है।
Red tapism
लाल फीताशाही
नियामें को जड़ता से पालन करने की प्रवृत्ति जो कार्यकुशलता मे बाधक होती है।
Reduced property
समानीत गुणधर्म
किसी ऊष्मा गतिक गुणधर्म के वास्तविक मान का उसी गुणधर्म के क्रान्तिक बिन्दु पर मान से अनुपात।
Reflectivity
परावर्तिता
किसी पृष्ठ का वह गुणधर्म जिसके कारण यह आपतित विकिरण के कुछ अंश को परावर्तित करता है। β= विकिरण का परावर्तित अंश / पूर्ण आपतित विकरण
Relative coefficient of performance
सापेक्ष निष्पादन गुणांक
वास्तविक कार्य गुणांक और सैद्धान्तिक कार्य गुणांक का अनुपात।
Relativef cutting speed ratio
आपेक्षिक कर्तन चाल अनुपात
एक निर्दिष्ट औजार आयु के लिये निदर्श पदार्थ की कर्तन चाल और मानक पदार्थ की कर्तन चाल का अनुपात जो निदर्श पदार्थ की सुमशीनियता का सूचक है।