logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Paribhasha Kosh (Arthmiti, Janankiki, Ganitiya Arthshastra Aur Aarthik Sankhyiki) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Population change
जनसंख्या परिवर्तन
दो बार की जनगणनाओं में प्राप्त जनसंख्याओं का अंतर।
जब दो देशों की तुलना करनी होती है तब जनसंख्या परिवर्तन को प्रतिशत में मापा जाता है और उसकी गणना प्रतिवर्ष के आधार पर की जाती है।
औसत वार्षिक परिवर्तन दर का गणितीय सूत्र इस प्रकार होता है:-- P_t=P_o (1+r)t या r=t√(P_t/P_o ) -1 यहाँ P_o=पिछली जनगणना के समय जनसंख्या P_t=बाद की जनगणना के समय जनसंख्या r=औसत वार्षिक परिवर्तन दर t=दो जनगणनाओं के बीच का अंतराल जो प्रायः दस वर्ष होता है।

Population composition
जनसंख्या संघटन
जनसंख्या संघटन संबंधी अध्ययन के अन्तर्गत लिंग, आयु, धर्म, जाति वैवाहिक संबंध, शिक्षा का स्तर, व्यवसायगत वर्गीकरण और आय वर्गीकरण आदि विशेषताएं आती हैं।
इन चरों का जनसंख्या संबंधी विशिष्ट अध्ययनों में अलग-अलग महत्व होता है और इनके आधार पर जनसंख्या की विशेषताओं का अनुमान लगाया जाता है तथा जनसंख्या संबंधी नीतियाँ बनाई जाती हैं।

Population cycle
जनसंख्या चक्र
ऐतिहासिक दृष्टि से बाँटी गई विभिन्न अवधियाँ जिनमें जनसंख्या की सामान्य वृद्धि या ह्रास को दिखाया जाता है।
जनसंख्या वृद्धि विश्लेषण द्वारा यह पता चलता है कि भिन्न-भिन्न सभ्यताओं में जनसंख्या की वृद्धि (या ह्रास) विशेष प्रकार की अवधियों में अलग-अलग ढंग से कैसे हुई या बिल्कुल रूक गई या बहुत तेजी से हुई।
इस प्रकार के चक्र की अवधि वृद्धि दर के अनुसार छोटी भी हो सकती है और बड़ी भी, नियमित भी और अनियमित भी। जनसंख्या चक्रों के पीछे नैसर्गिक, राजनैतिक, आर्थिक अथवा सामाजिक कई प्रकार के कारण हो सकते हैं।

Population density
जनसंख्या घनत्व
जनसंख्या घनत्व एक ऐसा सूचकांक है जिससे किसी क्षेत्र की प्रति वर्ग किलोमीटर जनसंख्या का पता चलता है।
इसकी गणना कुल जनसंख्या को क्षेत्रफल से भाग देकर की जाती है।
कभी-कभी इसको प्रति एकड़ या प्रति वर्ग मील के पीछे आकलित भी किया जाता है।

Population distribution (spatial)
जनसंख्या वितरण (स्थानिक)
जनसंख्या का स्थानीय आधार पर ऐसा बँटवारा जो भौगोलिक इकाइयों या निर्धारित सीमा क्षेत्रों के रूप में दिखाया जाता है। ऐसे वितरण के अंतर्गत संपूर्ण देश या राष्ट्र को राज्यों में बाँटा जाता है जिन्हें राजनीतिक प्रशासनिक इकाई माना जाता है। इस प्रकार के वितरण को स्थानिक वितरण कहा जाता है।
स्थान संबंधी इकाइयों में प्रदेश, प्रभाग, क्षेत्र, जिला, नगर, गाँव आदि आते हैं। इसमें नगर क्षेत्र और छावनी क्षेत्र अलग-अलग दिखाए जाते हैं। महानगरों की जनसंख्या के आँकड़े उनकी समस्याओं के विशेष अध्ययन के लिए अलग से तैयार किए जाते हैं।
इसी प्रकार उपनगर और ग्रामीण क्षेत्रों की जनसंख्या तथा संस्थागत जनसंख्या को भी अलग-अलग दिखाया जाता है। इस स्तर पर जनसंख्या को ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में बाँटकर दिखाया जाता है।

Population dynamics
जनसंख्या गतिकी
जनसंख्या गतिकी के अन्तर्गत जनसंख्या परिवर्तन की प्रक्रिया का अध्ययन किया जाता है। इस संदर्भ में जन्म, मरण, विवाह, प्रवसन इत्यादि के प्रभावों का विश्लेषण किया जाता है।

Population explosion
जनसंख्या विस्फोट
जब प्रभावी आर्थिक विकास के अभाव में प्रजनन दर में कमी नहीं आती किन्तु मृत्यु दर में तेजी से गिरावट के कारण जनसंख्या वृद्धि की दर बढ़ जाती है अर्थात् जब आबादी अत्यधिक दर से बढ़ने लगती है, जैसे 2 प्रतिशत वार्षिक या अधिक और जनसंख्या अबाध गति से बढ़ने लगती है तो इस स्थिति को जनसंख्या विस्फोट की स्थिति कहते हैं।

Population forecast
जनसंख्या पूर्वानुमान
दे∘ (Population projection)

Population growth
जनसंख्या वृद्धि
जनसंख्या वृद्धि का आशय जन्मदर का मृत्यु दर से अधिक होना है।
इसके फलस्वरूप किसी भी देश की जनसंख्या बढ़ती है। इस वृद्धि को प्राकृतिक साधनों, आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक उद्देश्यों के परिप्रेक्ष्य में आँका जाता है।
व्यष्टि स्तर पर इसका संबंध परिवार नियोजन, कल्याण और स्वास्थ्य तथा शिक्षा से होता है।
विश्वजनीन रूप से इसका संबंध खाद्य समस्या तथा आर्थिक विकास से जोड़ा जाता है।

Population growth model
जनसंख्या वृद्धि मॉडल
जनांकिकीय, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक चरों के संदर्भ में जनसंख्या वृद्धि की व्याख्या करने के लिए जो मॉडल प्रयोग में लाया जाता है उसे जनसंख्या वृद्धि मॉडल कहते हैं।


logo