logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)

Peptidoglycan
पेप्टीडोग्लाइकन
शर्करा और पेप्टाइड के अणु । यह विषम बहुलक प्रायःसभी यूबैक्टीरिया की कोशिका-भित्ति में पाया जाता है, किंतु आर्किबैक्टीरिया की कोशिका भित्ति में नहीं पाया जाता । इसका मुख्य कार्य कोशिका भित्ति को दृढ़ता प्रदान करना और कोशिका की आकृति बनाए रखना है ।

Perfect stage
पूर्णावस्था
कवक के जीवन-चक्र की वह अवस्था जिसमें लैंगिक रूप से बीजाणु उत्पन्न होते हैं ।

Pericentral
परिकेंद्रीय
कुछ लाल शैवालों मे केंद्रीय अक्ष के चारों ओर तथा उससे निकली कोशिकाओं का वलय ।

Peridium
कवक फलीभित्त
बीजाणु-फलिका पर कवक तंतुओं का बाह्य खोल ।

Periplasmic flagella
कशाभिका परिद्रव्यी
एक तंतुल संचलन संरचना जो स्पाइरोकीट जीवाणु की कोशिका भित्ति की बाहरी झिल्ली के नीचे स्थित होती है । इसे अक्षीय तंतु या अंतर्द्रव्यी कशाभिका भी कहते हैं ।

Periplasmic space
अवकाश परिद्रव्यी
ग्रैम अग्राही जीवाणु की बाहरी झिल्ली और कोशिका द्रव्य की झिल्ली के बीच का स्थान ।

Periplast
परिकला
कुछ शैवालों और प्राटोजोआओं का कोशिका - आवरण अथवा उसके एक या अधिक विशिष्ट स्तर ।

Peristalsis
क्रमाकुंचन
आंत्र का क्रमोत्तर तथा लयबद्ध सकुंचन ।

Perithecium
परिथीसियम
वर्तुलाकार, बेलनाकार या अंडाकार एस्कोकार्प (100.3 माइक्रोमीटर) जो सामान्यतः स्लिट (रेखाछिद्र) अथवा रंध्र के द्वारा शिखर पर खुलता है ।

Peritrichous flagellation
परिरोमी कशाभन
जीवाणु कोशिका के बाहर चारों तरफ बिखरे कशाभ ।


logo