logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

one-group experiment
एक समूह प्रयोग
प्रयोग की एक विधि जिसमें एक व्यक्ति-समूह को एक निर्धारित अवधि में कुछ परिस्थितिओं के अधीन रखा जाता है। अवधि की समाप्ति पर उस समूह की अंतिम स्थिति को ज्ञात किया जाता है, उसी समूह को क्रमशः दो से अधिक स्थितियों में रख कर उनके प्रभाव या सापेक्षिक प्रभावों का अध्ययन किया जाता है। विशेष तौर से उस समूहों की आरम्भिक और अंतिम दत्त सामग्री के विश्लेषण द्वारा निष्कर्ष निकाले जाते हैं।

one-room school
एक कक्ष विद्यालय
विद्यालय, विशेषकर गांवों में जहां एक ही कमरे में विभिन्न श्रेणियों या समूहों के छात्रों कक्षाएं लगाई जाती हों।

open end question
मुक्तोत्तर प्रश्न
अ- ऐसा प्रश्न जिसका उत्तर परीक्षार्थी स्वतन्त्र रूप से दे, निर्धारित उत्तरों से बंधकर नहीं। आ- किसी क्षेत्र विशेष से संबंधित साहचयों की अंशतः संरचित तकनीक। इ- निदानात्मक पर्यावरण में प्रयुक्त 'वाक्य पूर्ण करो' परीक्षण। सुझाव के रूप में वाक्य को प्रारंभ करके छात्र से उस वाक्य को पूरा करने को कहा जाता है। ऐसे परीक्षण में अंकन-विधि का निर्णय अपेक्षाकृत कठिन होता है।

operation
संक्रिया
अ- मशीनी उपकरणों अथवा हस्त उपकरणों का सुनिश्चित समुच्चय जो एक 'कार्य एकक' के रूप में होता है। व्यापार अथवा व्यवसाय-विश्लेषण कार्य के लिए इसको सबसे छोटा प्रायोगिक एकक माना जाता है। आ- विज्ञान और गणित में किन्हीं प्रश्नों के हल के लिए की गई क्रियाएं जिनमें सूत्र समीकरण आदि सम्मिलित होते हैं।

operational definition
संक्रियात्मक परिभाषा
किसी विशेष अनुसंधान में प्रयुक्त तकनीकी शब्दों की ऐसी परिभाषा जो अनुसंधान कार्य के विभिन्न पक्षों के सफलतापूर्वक संपन्न करने में सहायता करे।

operational meaning
संक्रियाबोधक अर्थ
किसी प्रतीक का वह अर्थ जो उस प्रतीक से संबद्ध क्रियाओं से बनाया गया हो, इस प्रकार वैज्ञानिक अनुसंधान में प्राक्कल्पना का अर्थ उसके विकास और परीक्षण में प्रयुक्त प्रयोगात्मक क्रियाविधियों से निर्धारित किया जाता है।

operations research
संक्रिया अनुसंधान
अ- अपने अधीन संक्रियाओं में निर्णय लेने के लिए अधिकारियों को परिमाणात्मक आधार देने वाली वैज्ञानिक विधि। आ- सैनिक समस्याओं का विश्लेषणात्मक अध्ययन। यह इसलिए किया जाता है ताकि अधिकारियों को ऐसा वैज्ञानिक आधार प्रदान किया जा सके जिससे वे सैनिक कारवाइयों को समुन्नत करने की दिशा में उपयुक्त निर्णय कर सकें। इ- संक्रियात्मक समस्याओं के सुलझाने के लिए गणित से ली गई विश्लेषणात्मक विधियां। इसका प्रयोग प्रायः अभिकलित्र द्वारा दत्त सामग्री तैयार करने के लिए किया जाता है।

operational validity
संक्रियात्मक विधिमान्यता
किसी परीक्षण अथवा मापक यंत्र द्वारा अपेक्षित संक्रियात्मक कार्य की प्रामाण्यता। उदाहरणतः लम्बाई के माप के लिए गज की छड़ी संक्रियात्मक दृष्टि से मान्य है।

operation analysis
संक्रिया विश्लेषण
जटिल संक्रियाओं के अध्ययन में प्रयुक्त वैज्ञानिक विधि, समस्या समाधान के लिए सुविज्ञ उपागम जिसमें गणितीय अध्ययन तथा शैक्षिक और अभिकलित्र प्रौद्योगिकी का प्रयोग किया जाता है।

oral examination
मौखिक परीक्षा
ऐसी परीक्षा जिसमें छात्र मौखिक रूप से उत्तर दें। इसमें प्रश्न प्रायः मौखिक रूप से दिए जाते हैं, परन्तु कभी-कभी लिखित भी हो सकते हैं।


logo