ऐसा समूह जिसकी सदस्यता उसमें रुचि रखने वाला कोई भी व्यक्ति प्राप्त कर सकता है।
Open shop
संघमुक्त प्रतिष्ठान
ऐसा प्रतिष्ठान जिसमें किसी भी श्रमिक संघ के सदस्य कार्य पा सकते हैं और उन्हें समान अधिकार प्राप्त होते हैं।
Oral period
मौखिक काल
बालकों में जन्म से लेकर 18 माह तक की अवस्था जिसमें उन्हें चूसने और काटने से आनन्द मिलता है।
Organizational picketing
संगठनात्मक धरना
मजदूर संघ द्वारा नियोजकों से सामूहिक सौदाकारी के लिये अपना पक्ष मनवाने के लिये धरना देना।
Organization chart
संगठन चार्ट, व्यवस्था चार्ट
किसी संस्था, संगठन अथवा प्रतिष्ठान में प्राधिकार, उत्तरदायित्व, संचार, निदेशन, नियंत्रण तथा समन्वय को दर्शाने वाला लेखा चित्र।
Organized crime
संगठित अपराध
ऐसे अपराध जिनके करने में दो या दो से अधिक व्यक्ति टोली के रूप में सहयोगपूर्वक कार्य करते हैं। ऐसे संगठन छोटे-छोटे अनौपचारिक समूह हो सकते हैं या बड़े-बड़े संगठन।
Organized group
संगठित समूह
अत्यंत सुव्यवस्थित ढंग से संगठित कोई सामाजिक समूह जिसके प्रत्येक सदस्य व्यक्तिगत रूप से अथवा उपसमूहों में विभक्त होकर समूह के उद्देश्यों की पूर्ति के लिये निष्ठापूर्वक कार्य करते हैं।
Orientation
अभिविन्यास
कर्मचारियों को कार्य प्रतिष्ठान, कार्य व्यवस्था, नियम, सहयोगियों की स्थिति आदि का ज्ञान कराना। ऐसे प्रशिक्षण की आवश्यकता कम्पनी में नये श्रमिकों के आने या पुराने श्रमिकों को परिवर्तित नीतियों एवं परिस्थितियों का ज्ञान कराने के लिये होती है।
Orphanage
अनाथालय
वह संस्था जहाँअनाथों की देखभाल की जाए। ऐसी संस्थाओं में उन बच्चों को भी रखा जाता है जिनका घरबार न हो।
Orthopsychiatry
ऋजु मनोरोगविज्ञान, आर्थोमनोरोगविज्ञान
मनोरोगविज्ञान की एक शाखा जिसमें मनोविकारों का उपचार आरंभ में ही करके उनकी रोकथाम करने पर जोर दिया जाता है।