logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

non-parametric test
अप्राचल परीक्षण
किसी परिकल्पना की जांच करने के लिए अप्राचल सांख्यिकी में प्रयुक्त कोई परीक्षण जैसे 'काई स्कायर परीक्षण'।

non-resident school
अनावासिक विद्यासय
कालेज स्तर से नीचे की शैक्षिक संस्था जिसमें छात्रों का छात्रावास में रहना आवश्यक नहीं होता।

non-resident student
अनिवासी विद्यार्थी
विद्यालय में पढ़नें वाला छात्र जो उस विद्यालय के छात्रावास में न रहता हो।

non-sampling errors (= errors of observation) (=errors of measurement) (=errors of response)
प्रतिचयन निरपेक्ष त्रुटि
शैक्षिक अनुसंधान में प्रायोगिक बनत तथा निदर्श चयन के सन्दर्भ में वे भूलें जो तब भी हो सकती हैं जब प्रयोग निदर्श पर न होकर पूर्ण जनसंख्या पर हों। इनका कारण परीक्षण व प्रेक्षण की भौतिक प्रक्रियाओं में कमियों का होना है। इसके विपरीत निदर्श भूलें वे हैं जो इस कारण होती हैं कि प्रेक्षण जनसंख्या के एक भाग का ही किया जा रहा है। इन भूलों का कारण यह है कि किन्हीं अपेक्षित परिणामों तक पहुंचने के लिए प्रेक्षण आवश्यक होते हैं और इन प्रेक्षणों की भौतिक क्रियाविधियों में अपूर्णताएं होती हैं। निदर्श भूलें तब होती हैं जबकि जनसंख्या के किसी एक अंश को लेकर प्रेक्षण किए जा रहे हों। प्रतिचयन-निरपेक्ष त्रुटि दो प्रकार की होती है - चल प्रतिक्रिया भूलें तथा पूर्वाग्रह।

non-sectarian college
संप्रदाय निरपेक्ष महाविद्यालय
कोई उच्च शिक्षा संस्था जिसमें किसी विशेष अथवा धर्म की शिक्षा नहीं दी जाती, कभी-कभी इसे सम्प्रदाय निरपेक्ष कालेज के पर्याय के रूप में प्रयुक्त किया जाता है।

non-sense syllable
अर्थहीन अक्षर, निरर्थक अक्षर
अक्षरों की वह संधि जिसका उच्चारण तो किया जा सके पर जिसका कोई अर्थ न होता हो। इसमें प्रायः दो वर्ण एक व्यंजन होते हैं। इन अक्षरों का विशेष रूप से स्मृति प्रयोगों में मुख्यतः प्रयोग होता है।

non-teaching staff
शिक्षकेतर कर्मचारी
विद्यालय के वे कर्मचारी जो अध्यापन कार्य से भिन्न कोई अन्य कार्य करते हैं।

non-verbal test
अशाब्दिक परीक्षण
वह परीक्षण जिसमें प्रश्नों और उत्तरों में भाषा का प्रयोग नहीं होता और जिसमें कोई लिखित निर्देश का भी प्रयोग नहीं होता। इस परीक्षण का सामान्यतः बच्चों, निरक्षरों तथा विदेशियों पर प्रयोग किया जाता है।

normal child
सामान्य बालक
वह बालक जिसका प्रगति-स्तर उसकी आयु वर्ग के अनुसार हो, जिसका शारीरिक मानसिक, बौद्धिक, सामाजिक और नैतिक विकास औसत हो या अपनी आयु के अनुरूप हो।

normal curve
प्रसामान्य वक्र
प्रसामान्य बंटन को निरूपित करने वाला वक्र जो घंटाकार होता है और माध्य की सापेक्षता में सममित होता है। इस वक्र का प्रयोग बड़ी मात्रा में सतत परिवर्तियों को दर्शाने के लिए किया जाता है।


logo