संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग का एक अनंतिम वंश। पर्मियन युग की इन पत्तियों में मध्य शिरा नहीं होती तथा समान्तर द्विशाखित शिराएँ आपस में मिलन नहीं करतीं।
Noeggerathia
नोगैरेथिया
संवहनी पादपों का एक समस्यात्मक वंश जिसे कुछ वैज्ञानिक प्रोजिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग, कुछ स्फीनॉप्सिडा वर्ग तथा कुछ संदिग्ध टेरोफाइटा में रखते हैं। पर्मियन कार्बनी युग से ट्राइएसिक युग के इन पादपों की पत्तियाँ साइकैड-जैसी होती हैं किन्तु शंकु अपने ही प्रकार के होते हैं।
Nothia
नोथिया
संवहनी पादपों के राइनिऑप्सिडा वर्ग का एक वंश। डिवोनियन युग के इन पादपों के नग्न अक्षों में नाशपाती-जैसे बीजाणुधानीधर लगे होते हैं।
Nucellar beak
बीजांडकाय चंचु
=salpinx
Nucule cast
न्यूक्यूल संचक
जीवाश्मों का एक प्रकार, जो वास्तव में बीजावरण या बीजांडकाय में भरे हुए अवसाद का कठोरीभूत रूप होता है।