इस सिद्धान्त पर आधारित चिकित्सा प्रणाली कि मनश्चिकित्सा का उद्देश्य रोगी को अपनी समस्याओं का हल ढूंठने के लिए उसकी सोई हुई मानसिक शक्तियों को जागृत करने में उसकी सहायता करना है।
Non-financial incentive
अवित्तीय प्रोत्साहन, अवित्तीय प्रेरणा
कर्मचारियों को उनके अधिक उत्पादन या कुशल कार्यसम्पादन के लिए पुरस्कारस्वरूप नकद धन न देकर अतिरिक्त सुविधा, साधन या सम्मान प्रदान करना, जैसे प्रशस्ति पत्र या उपाधि देना या परिभ्रमण, अच्छे मकान आदि की सुविधा देना।
Norm
मानक, प्रतिमान
1. किसी समूह विशेष के सामान्य निष्पादन से संबंधित मूल्यों का परास या कोई मूल्य; केन्द्रीय प्रवृत्ति का कोई भी माप।
2. गुण, आकार, रूप या कार्य में सामान्य होना।
Normality
सामान्यता
1. किसी मान्य मानक के अनुसार होना या काम करना।
2. स्वस्थ और द्वन्द्वों से मुक्त होना।
Nostalgia
गृहातुरता
अपने घर और स्वजनों की याद में अत्यधिक उदास हो जाने पर व्यक्ति के व्यवहार का अवसामान्य हो जाना।
No strike clause
हड़ताल निषेध धारा
कतिपय सामूहिक समझौतों में एक अतिरिक्त धारा की व्यवस्था, जिसके अनुसार मालिकों द्वारा श्रमिकों की शर्तें स्वीकार कर लेने की स्थिति में वे हड़ताल न करने के लिए बाध्य होते हैं।