logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Nemawool
निमावूल, सूत्रकऊर्ण
डाइटिलेन्कस डिप्सेकी के चौथे चरण के किशोरों का झुंड जो धूसर श्वेत रोए की तरह दिखाई पड़ता है।

Nemic infection
सूत्रकृमि संक्रमण
सूत्रकृमि से उत्पन्न संक्रमण।

Neomalenchus
नियोमैलेंकस
टाइलेंकिडी कुल का एक वंश जो मैलेंकस वंश के समान होता है लेकिन जिसमें मध्य कंद में कपाट नहीं होता।

Neopsilenchus
नियोसिलेंकस
सिलेंकिडी कुल का एक वंश। जिलेंकस कुल के समान लेकिन पृष्ठीय ग्रसिका ग्रंथि का छिद्र शूकिका के आधार के पास खुलता है; अंडाशय एकल, अग्रौकाण्डाशयी; पूंछ समान रूप से पतली होती हुई अंत में हल्की गोल।

Neotype
नवप्ररूप
ऐसे मामलों में जहाँ जाति के मूल प्ररूप उपलब्ध नहीं है वहाँ मौलिक वर्णन के बाद प्ररूप के तौर पर चुनी गई जाति।

Nephridium
वृक्कक
उत्सर्जन तंत्र का वह भाग जिसमें दूरस्थ शाखित पतली नलिकाएं होती हैं।

NEPO virus
नीपो विषाणु
सूत्रकृमि संचारित बहुतलीय विषाणु। इस शब्द में NE अंग्रेजी के 'nematode' से व PO अंग्रेजी के 'Polyhedral' से लिए गए हैं।

Nerve ganglion
तंत्रिका गुच्छिका
तंत्रिकाणुओं का पुंज।

Nerve ring
तंत्रिका वलय
दे. Circumoesophageal commissure

Nerve trunk
तंत्रिका धड़
स्थूल तंत्रिका रेशा।


logo