logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Normal force (on rake plane)
अभिलम्ब बल
परिणामी बल का वह घटक जो रेक तल के अभिलम्बि होता है।

Normal pace
प्रसामान्य गति
किसी कार्य के निष्पादन हेतु औसत कुशल श्रमिक की कार्य गति।

Normal partner
अभिहित भागीदार
ऐसा भागीदर जो प्रबन्ध व्यवस्था में सक्रिय नहीं है।

Normal pitch
अभिलंब अंतराल
कुण्डलीय और वर्ग गियरों में लगातार दाँतों के फ्लौंकों की दूरी जोकि एक मध्यस्थ अभिलम्ब से नापी जाती है।

Normal time
प्रसामान्य काल
सामान्य गति से किसी कार्य के निष्पादन हेतु औसत कुशल श्रमिक के लिए अपेक्षित अवधि।

Normalizing
तापानुशीतन
ऊष्मा उपचार की एक विधि जिसमें उच्च क्रान्तिक ताप से ऊपर कार्बन इस्पात या मिश्र इस्पात को गर्म करके सामान्य वायु में शीतित किया जाता है। इसमें धातु प्रतिबल मुक्त हो जाती है और कण सूक्ष्म हो जाते हैं।

Normally aspirated engine
सामान्यतया वायु चूषक इंजन
बिना अधि - चार्ज या बूस्ट के पेट्रोल या तेल इजन।

Notched - bar test
खांचित - छड़ परीक्षण
यह धातुओं के आघात परीक्षण की एक विधि है। इसमें खांचित धातु के टुकड़े पर अचानक भारी वजन किसी पेन्डुलम द्वारा गिराकर धातु की टूटने की सामर्थ्य नापी जाती है।

Notches
नांच (तरल यांत्रिकी)
नांच एक ऐसा विवर माना जाता है जिसमें जल सतह उसकी ऊपर की कोर से नीचे रहता है। नांच का उपयोग लघु निस्सरण मात्राओं के नापने में होता है ये सामान्यतया त्रिभुजाकर, आयताकार, आदि होती हैं। घर्षण को कम करने के लिये इनकी कोरे तीक्ष्ण कर दी जाती है।

Notching
(1) खांचकरण / खांचा
यह एक प्रक्रम है जिसके द्वारा धातु की चादरों से बने पुर्जों में किनारों पर विशेष कार्यों के लिये खांचे बनाये जाते हैं।


logo