अनवरत क्रियाशीलता की अवस्था जिसमें व्यक्ति जल्दी जल्दी एक काम छोडक़र दूसरा और दूसरा छोडक़र तीसरा करते रहने के लिए विवश सा रहता है।
Manic reaction
उन्मादी प्रतिक्रिया
उन्माद की वह अवस्था जिसके लक्षण हैं अतिरंजित आत्मसंतोष, अति अहंमन्यता, अति प्रफुल्लता, विचारों की ऊंची और अनर्गल उड़ान, मन:गतिक अतिक्रिया और अति उत्तेजना।
Manic stupor
उन्मादजन्य जड़िमा
उन्मादी-अवसादी मनस्ताप की एक दशा जिसमें रोगी अंदर ही अंदर तो ताव खाता और उबलता रहता है परंतु ऊपर से किसी भी बाह्य उद्दीपन के प्रति एकदम निश्चेष्ट रहकर कोई अनुक्रिया नहीं करता।
Manifest dream content
व्यक्त स्वप्न विषय
स्वप्न में देखी गई कोई भी वस्तु, विचार, आवेग, प्रतिमा आदि जिसे किसी दमित अभिप्रेरक की चेतन अभिव्यक्ति माना जाता है।
Manikin test
मानवक परीक्षण
एक प्रकार का निष्पादन परीक्षण जिसमें लकड़ी के छोटे-छोटे टुकड़ों को यथास्थान जोड़ कर मानव की आकृति बनानी होती है।
Manner of articulation
उच्चारण का ढंग
अंग्रेजी के स्वरों का उच्चारण करते समय जिस प्रकार ध्वनि का प्रसूतन वाचिक नलिका के द्वारा होता है। उदाहरणार्थ वायु-प्रवाह का अवरुद्ध होना, संकुचन के साथ होना।
Manning table
कार्मिक आवश्यकता तालिका
किसी औद्योगिक संगठन में विभिन्न कार्यों के लिए कितने कार्मिक चाहिए और उनमें क्या-क्या योग्यताएं होनी चाहिए इसका विस्तृत विवरण।
Man-to-man rating scale
प्रतिव्यक्ति निर्धारण मापनी
किसी निर्धार्य व्यक्ति की उन व्यक्तियों से तुलना करने की प्रणाली जिन्हें किसी खास विशेषता की विभिन्न मात्रा के उदाहरण स्वरूप चुना गया होता है। निर्धार्य व्यक्ति में जिस चुने हुए व्यक्ति की विचाराधीन विशेषता ज्यादा होती है उसे उसी चुने हुए व्यक्ति का प्राप्तांक या कोटि दी जाती है।
Masculine protest
पुंस्पृहा
1. स्त्रियों में पुरुष बनने या पुरुषोचित गुण विकसित और अर्जित करने की इच्छा; किसी पुरुष की स्त्रैणता से बचने की इच्छा। 2. प्रभावी और दृढ़ बनने के लिए संघर्ष जो एडलर के अनुसार अपने अतिरंजित रूप में सारे तंत्रिकातापों का मूल कारण होता है।
Masked epilepsy
प्रच्छन्न अपस्मार
अपस्मार की एक दशा जिसमें किसी प्रकार के शारीरिक आक्षेप नहीं होते; रोगी कुछ देर के लिए ऐसे सामान्य क्रिया कलाप करता है जिनका विगत या भावी कार्यों से कोई संबंध नहीं होता और जिनकी उसे कोई याद नहीं रहती।