logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Electrical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Magnetic potential
चुंबकीय प्रभाव
एक आभासी आदर्श राशि, जो केवल उन स्थानों के बाहर विद्यमान रहती है जहाँ धारा घनत्व (सही अर्थों में चालकता, विस्थापन, संवहन) शून्य न हो और जिसकी प्रवणता (विपरीत चिह्न के साथ) चुंबकीय क्षेत्र दर्शाती हो।

Magnetic shell
चुंबकीय कोश
अत्यंत पतले कोश के रूप में एक प्रकार का चुंबक, जिसमें प्रत्येक स्थान पर चुंबकन तल के अभिलंब और मोटाई के व्युत्क्रम अनुपात में हो।

Magnetic tube of force
बल की चुंबकीय नली
एक चुंबकीय क्षेत्र में क्षेत्रफल की सीमा पर सभी बिंदुओं से खींची गई बल रेखाओं से परिबद्ध स्थान।

Magnetic viscosity - Magnetic creep
चुंबकीय श्यानता/चुंबकीय मंद विरूपण
एक चुंबकीय परिघटना, जिसके कारण लोह चुंबकीय पदार्थों में चुंबकीय क्षेत्र के परिवर्तन द्वारा उत्पन्न चुंबकत्व के परिवर्तन से काल पश्चता हो जाती है और जो चुंबकीय क्षेत्र के परिवर्तन की गति पर निर्भर रहती है।

Magnetisation
चुंबकन
एक चुंबकन प्रक्रम, जिसके द्वारा लोह-चुंबकीय पदार्थ चुंबक के गुण ग्रहण कर लेता है। यह शब्द कभी-कभी चुंबकन की तीव्रता के लिए भी प्रयुक्त होता है।

Magnetism
चुंबकत्व
विज्ञान की वह शाखा, जिसमें चुंबकीय क्षेत्र और उससे संबंधित विषयों का वर्णन होता है।

Magnetise, to
चुंबकित करना
किसी वस्तु को चुंबक के गुण देना।

Magnetising Coil
चुंबकन कुंडली
विद्युत चुंबक को चुंबकित करने के लिए प्रयुक्त कुंडली। जैसे किसी जनित्र में प्रयुक्त होने वाला चुंबक।

Magnetizing Current
चुंबकन धारा
विद्युतधारा, जिसके द्वारा मुख्यतः चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न किया जाता है।

Magnetizing field
चुंबकन क्षेत्र
चुंबकन उत्पन्न हेतु चुंबकीय क्षेत्र।


logo