यह परिघटना जिसमें लौह चुम्बकीय पदार्थ बाहरी चुम्बकीय क्षेत्र के अन्दर प्रत्यास्थ विकृति महसूस करते हैं।
Main shaft
मुख्य शॉफ्ट
मोटर या अन्तर्दहन इंजन से प्रत्यक्ष बद्ध शाफ्ट को मुख्य शाफ्ट कहते हैं।
Mains
(1) मुख्य तार (विद्युत) (2) मुख्य नल (जल)
(1) विद्युत - प्रकाश तंत्र अथवा शक्ति संचरण में मुख्य चालक।
(2) वह मुख्य पाइप, जिससे पानी की सप्लाई विभिन्न कालोनियो को भेजी जाती है फिर उससे अन्य छोटे पाइपों द्वारा घरों में सप्लाई दी जाती है।
Maintainability
अनुरक्षणीयता
किसी विफल मशीन उपकरण या तन्त्र को एक निश्चित अवधि में निर्धारित प्रक्रियाओं द्वारा प्रचालनात्मक अवस्था में पुनः लाने की सम्भाव्यता।
Maintenance
अनुरक्षण / रख - रखाव
मशीन, उपकरण एवम् तन्त्र को कार्यशील अवस्था में बनाये रखना।
Maintenance workshop
अनुरक्षण कार्यशाला
इसका मुख्य उद्देश्य यह होता है कि किसी अमुक कार्यशाल के तमाम यंत्र व संयंत्र खराब व अकर्मण्य न होने पावे। ऐसे कार्यशालाओं में उनकी लक्ष्यपूर्ति के लिए संभावित अतिरिक्त अवयवों का भण्डार सदैव उपलब्ध होना चाहिए।
Majority control
बहुमत नियंत्रण
उद्योग प्रबन्ध की वह व्यवस्था जिसमें वह व्यक्ति, परिवार या समूह नियंत्रण करता है जिसके पास बहुमत अशपूँजी का स्वामित्व होता है।
Make impluse
प्रणोद-संपर्क
टेलीफोन में विद्युत के अस्थायी प्रवाह के कारण प्रणोद को प्रणोद-संपर्क कहा जाता है।
Maleability
आधातवर्ध्यता
पदार्थ का वह गुण जिसके कारण उन्हें बिना टूटे चपटा किया जा सके।
Malleable cast iron
आघातबर्ध्य ढलवां लोहा
ताप - उपचारित श्वेत ढलवाँ लोहा जिसकी तन्यता साधारण झलवाँ लोहा से अधिक होती है।