एक या अनेक प्रकार के श्वेताणुओं को नष्ट करने वाला सूक्ष्मजीवीय आविष ।
Leukocyte
श्वेताणु
रुधिर, लसीका और शरीर के ऊतकों में मौजूद श्वेत कोशिकाएं ।
Leukocytosis
श्वेताणुता
रक्त में श्वेताणुओं की संख्या का बढ़ना ।
Leukopenia
श्वेताणुन्यूनता
रक्त में श्वेताणुओं की संख्या का कम होना ।
L-form (L phase variants )
L - रूप (L प्रावस्था परिवर्त)
ऐसे जीवाणु जो पूर्ण कोशिका भित्ति बनाने की अपनी क्षमता खो चुके हों । बहुधा अस्थायी रूप से ।
L form bacteria
L - रूप जीवाणु
अपर्याप्त कोशिका भित्ति वाले जीवाणु ।
Library (gene)
संजीनालय
क्लोनित खंडों का समुच्चय जो आपस में मिलकर संपूर्ण संजीन बनाता है ।
Lichen
लाइकेन, शैक, शैवाक
शैवाल तथा कवक के संयोग से बना वह पौधा, जिसमें दोनों का सहजीवी संबंध होता है ।
Ligand
संलग्नी, लिगन्ड
प्रोटीन से आवंधित अणु । यह एन्ज़ाइम से आबंधित होकर उसकी क्रिया को नियंत्रित करता है ।
Ligation
बंधन
DNA की द्विक-कुंडलिनी की एक लड़ में खांच द्वारा पृथक् किए गए दो आसन्न क्षारकों को जोड़ने के लिए फास्फोडाइएस्टर आंबध (बांड) का निर्माण। । यह शब्द कुंद-छोर बंधन और RNA को जोड़ने के लिए भी प्रयुक्त किया जा सकता है ।