यह एक प्रकार का शिकंजा होता है जिसका उपयोग खराद के केन्द्रकों के मध्य बंधे कार्य को घुमाने के लिये किया जाता है। इसके एक सिरे पर अक्षि बनी होती है जिसमें एक स्थाप-पेंच कार्य को बांधने के लिये लगा रहता है इसके दूसरे सिरे पर बनी पुच्छ चालक फलक-पट्टिका को पिन की सहायता से पकड़े रहती है और इस प्रकार कार्य सहित शिकंजे को फलक-पट्टिका द्वारा घुमाया जाता है।
Lathe centre
खराद - केन्द्रक
खराद का वह शँक्वाकारि हिस्सा, जो खराद कार्य में बनी शंक्वाकार गर्त में प्रवेश करता है । खऱाद - कार्य को खरादन हेतु इन केन्द्रकों के मध्य बांधा जाता है।
Lathe centre grinder
लैथ केन्द्रक-अपघर्षित्र
एमरी चक्र, जिसे लेथ पर हैडस्टॉक और टेलस्टॉक के मध्य आरोपित करके लेथ केन्द्रकों के कठोर शंक्वाकार हिस्सों को अपघर्षित किया जाता है।
Lathe cheek
खराद कपोल
खराद - मंच की पार्श्व।
Lathe chuck
खराद चक्र
खराद के तर्कु पर आरोपित धारक युक्ति, जो मशीनी संक्रिया के समय कार्य को दृढ़ता से पकड़े रहती है।
Lathe head
खराद - शीर्ष
खराद - मशीन के टेलस्टॉक और हैडस्टॉक को खराद - शीर्ष के नाम से पुकारते हैं।
Lathe planer
खराद समतलक
यंत्रावली का एक भाग, जिसकी सहायता से ऋजुरैखिक कर्तन द्वारा धातु को पृष्ठीकरण किया जाता है। इसे कभी - कभी लेथ की काठी पर आरोपित करते हैं।
Lathe saddle
खराद - काठी
मशीनरी में प्रयुक्त एक सर्पी युक्ति, जिस पर खराद का औजार - टेक वहन किया जाता है।