किसी यन्त्र अथवा संरचना के प्रचलन स्वरूप से उत्पन्न परिवेश।
Industrial engineering
औद्योगिक इंजीनियरी
एक कला एवं विज्ञान जिसमें श्रमिक उपस्कर एवं सामग्री के समन्वय से निर्दिष्ट समय और इष्टतम लागत पर उत्पाद की अपेक्षित मात्रा एवं गुणता प्राप्त की जाती है।
Industrial organisation
औद्योगिक संगठन
1. औद्योगिक प्रबन्ध की वह शाखा जो उत्पादन से सम्बन्धित संगठन तथा उसकी प्रणाली का अध्ययन करती हैं।
2. प्रबन्धन की वह शाखा जिसमें उद्योग के कर्मचारियों के दायित्व तथा कार्य विभाजन का अध्ययन करते हैं।
Industries with homogenous products
सजातीय उत्पाद उद्योग
वह उद्योग इकाईयाँ जिनमें सभी विक्रेताओं के उत्पादन एकरूप होते हैं।
Industry
उद्योग
1. एक ही प्रकार के उत्पाद से सम्बन्धित इकाईयाँ।
2. वे इकाईयाँ जो वस्तुओं को निर्माण तथा उनके व्यापार व्यवसायों में संलग्न हैं।
Ineffective time
अप्रभावी काल
काल - गति अध्ययन में वह कालावधि जो वास्तविक संक्रिया में नहीं लगती।
Infant mortality period
आरंभिक विफलता अवधि
बाथ टब वक्र के प्रथम भाग द्वारा प्रदर्शित उत्पाद के उपयोगी जीवन की प्रारम्भिक अवधि, जिसमें विफलता दर प्रायः अधिक रहती है।
Ingot iron
लौह - सिल्ली
वह व्यवसायिक लोहा जो ढलवाँ लोहे से कार्बन की मात्रा कम करके सिल्लियों के रूप में तैयार किया जाता है।
Inssertion loss
निवेशन हानि
प्रेषण तन्त्र में किसी अवयव के अन्तर्वेशन के कारण होने वाला शक्ति क्षय। इसे डेसीवल में व्यक्त करते हैं।
Inspection
निरीक्षण
किसी उत्पाद की अपेक्षित गुणता की मानक और विनिर्देशनों से अनुरूपता की जाँच।