धातु का वह गुण जिसेक कारम वह अपघर्षण दंतुरण व निघर्षण आदि का प्रतिरोध करती है।
Harmonic
हार्मोनिक
वह ज्यावक्रीय राशि जिसकी आवृत्ति उस आवर्ती राशि की आवृत्ति का पूर्णांक गुणक है जिससे यह सम्बन्धित होती है।
Harmonic response
हार्मोनिक अनुक्रिया
वह अनुक्रिया जो कि उत्तेजन आवृत्ति या उसके गुणक पर अनुनाद करती है।
Hay core
भूसा - क्रोड़
एक प्रकार का क्रोड़ जिसके निर्माण में भूसे से बने रस्से का प्रयोग किया जाता है।क्रोड़ - छड़ को रस्से से लपेट कर दुमट मिट्टी से आवृत्त कर देते हैं। भूसे के कारण रंध्रमय है जाती है। ढलाई के समय निकली गैसें उन रंध्रों से बाहर चली जाती है।
Head race
आवाही कुल्या
बांध के पीछे के जल स्तर को आवाही कुल्या कहते हैं।
Heat
ऊष्मा
1. संक्रामी ऊर्जा जो बिना द्रव्यमानान्तरण के तापान्तर के कारण किसी भी निकाय की सीमाओं को पार करती है।
2. क्यूपला के एक सम्पूर्ण प्रभरण में तैयार पिघली धातु।
Heat of condensation
द्रवण ऊष्मा
वाष्प के एक मोल या द्रव्यमान के नियत दाब एवं ताप पर द्रव में परिवर्तन के समय निकली ऊष्मा।
Heat of fusion
संगलन ऊष्मा
ठोस वस्तु के एक मोल अथवा इकाई द्रव्यमान के नियत दाब एवं ताप पर द्रव में परिवर्तित होने के समय अवशोषित ऊष्मा। इसे संगलन की गुप्त ऊष्मा भी कहते हैं।
Heat of sublimation
ऊर्ध्वापातन ऊष्मा
नियत ताप एवं दाब पर ठोस वस्तु के एक मोल या इकाई द्रव्यमान को सीधे ही वाष्प कमें परिवर्तित होने के समय अवशोषित ऊष्मा। इसे ऊर्ध्वापातन की गुप्त ऊष्मा भी कहते हैं।
Heat of vaporisation
वाष्पन की ऊष्मा
नियत ताप वं दाब पर एक मोल या इकाई द्रव्यमान को वाष्पित करने के लिये अपेक्षित ऊष्मा। इसे वाष्पन की एन्थैल्पी भी कहते हैं।