ग्राफीय पीठिका
एक लघु अंकरूपक जिसका प्रयोग जी आई एस कंप्यूटरीकृत प्रणाली के साथ अंतरक्रियात्मक कार्य के लिए किया जाता है।
Gravel
ग्रैवेल, बजरी
छोटे-छोटे, गोल शैल-खंडों का एक असंपिंडित शैल जो प्राकृतिक कारकों द्वारा शैलों के अपरदन के फलस्वरूप बनता है। इनमें शैल खंडों का साइज सामान्यतः 2 मि.मि. से लेकर 5 या 8 से.मी. के लगभग हो सकता है जो कि पानी की क्रिया द्वारा घिसने के कारण आमतौर पर गोल हो जाते हैं। ग्रैवेल के निक्षेप सामान्यतः नदियों और पुलिनों के साथ पाए जाते हैं।
Gravitational water
गुरूत्वीय जल
वह जल जो गुरूत्वाकर्षण के कारण मृदाओं में होकर मुक्त रूप से अंतः प्रवाहित होता है।
Great group
बृहत् समूह
मृदा वर्गों वाली ऐसी कोटि जिसमें समान अनुक्रम में समान प्रकार के संस्तर समान नमी तथा तापमान के प्रभावों की प्रवृत्ति हो।
Great soil group
बृहत् मृदा वर्ग
यू.एस.आधारित (परंपरागत) मृदा वर्गीकरण प्रणाली के उच्च वर्गें में से एक।
Green manure
हरी खाद
किसी फसल को हरी अवस्था में (खेत में) जोतकर बनाई गई खाद।
Grey scale
ग्रे स्केल
एक वर्ण प्रदर्शन युक्ति पर सूचना अंकित करने के लिए चमक स्तर।
Grid
ग्रिड
1. सी. आर. टी. पर समान फासले पर बिंदुओं और रेखाओं का परिपथ जिसका उद्देश्य स्थलों का पता लगाना है।
2. नियत फासले पर प्रतिदर्श बिंदुओं का समुच्चय
3. मानचित्र कला में पृथ्वी के धरातल पर संदर्भ रेखाओं का वास्तविक समुच्चय
4. उपयोगिकता मानचित्र में उपयोगिता संसाधनों यथा बिजली या टेलिफोन लाइनों का वितरण परिपथ।
Grid map
ग्रिड मानचित्र
वह मानचित्र जिसमें ग्रिड कोशिकाओं के रूप में सूचना अंकित की जाती है।