एक प्रकार का समूह चिंतन जिसमें समूह के प्रत्येक सदस्य के योगदान में भिन्नता होते हुए भी उनमें मतैक्य की स्थिति होती है और उनकी बौद्धिक तथा संवेगात्मक अनुक्रियाओं की भिन्नता समाप्त हो जाने से समूह एक गठित इकाई बन जाता है।
Group interaction
समूह-अन्योन्य क्रिया
समूह के सदस्यों की वह सामाजिक प्रक्रिया जिसमें सदस्यगण परस्पर उद्दीपन बनते और प्रतिक्रिया करते हैं। सहयोग तथा समायोजन आदि समूह अन्योन्यक्रिया के सकारात्मक रूप हैं जबकि विरोध प्रतिद्वंद्विता आदि नकारात्मक।
Group interest
(1) वर्गहित
(2) समूह अभिरुचि
(1) किसी संघटित समूह के सामान्य उद्देश्य जिसकी प्राप्ति के लिए समूह प्रयत्नशील रहता है।
(2) समूह के लिए कार्य करने वाले व्यक्तियों द्वारा सामूहिक ध्येयों और मूल्यों को प्राप्त करने तथा सामूहिक प्रयास और संघटन को आगे बढ़ाने की आवश्यक चेतनावस्था।
Group interview
समूह-साक्षात्कार
सामूहिक परिवेश में सूचना प्राप्ति, निदान कार्य अथवा उपचार के उद्देश्य से समूह के कुछ सदस्यों अथवा सम्पूर्ण समूह के साथ सामाजिक कार्यकर्ता या किसी विशेषज्ञ का वार्तालाप।
Group mind
समूह मन, सामूहिक मन
समूह के लोगों का वह व्यवहार जो समूह के किसी एक व्यक्ति की व्यक्तिगत विशिष्टिता के कारण नहीं बल्कि सभी व्यक्तियों के परस्पर संबंधों के कारण प्रकट होता है।
Group morale
समूह मनोबल
अपने समूह के आदर्शों एवं विभिन्न उद्देश्यों की पूर्ति के प्रति सदस्यों में निष्ठा, उत्साह, विश्वास एवं आशा की भावना।
Group morality
समूह नैतिकता
किसी व्यवसायिक, धार्मिक, राजनैतिक या अन्य समूह के नीति संबंधी विशिष्ट विचार जो नीति-संहिता में उपलब्ध हो सकते हैं। इसमें प्रथाओं, लोक रीतियों या उद्देश्य पूर्ति की विधियों के यौक्तिकीकरण का तत्व अत्यन्त प्रबल होता है।
Group play
समूह क्रीड़ा, समूह खेल
सामाजिक सहयोग के साथ खेले जाने वाले खेल। कभी-कभी प्राक्विद्यालयी छोटे बालकों तथा पूर्णरूपेण समाजीकृत प्राक्किशोरों की समांतर क्रीड़ा को भी समूह खेल माना जाता है।
Group practice
समूह व्यवहार
किसी अभिकरण के तत्वावधान में विभिन्न विशेषज्ञों (जैसे चिकित्सक, मनोवैज्ञानिक, सामाजिक कार्यकर्ता आदि) द्वारा अनुभवों, कुशलताओं, उपकरणों, सुविधाओं और कर्मचारियों का परस्पर आदान-प्रदान।
Group process
समूह प्रक्रिया
समूह के सदस्यों एवं संबद्ध व्यक्तियों की अन्तःक्रियाओं से उद्भूत क्रिया-श्रृंखला। इसमें सदस्यों की पारस्परिक शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक अन्तःक्रियाएं ही नहीं बल्कि व्यक्ति और समूचे समूह के बीच की अन्योन्य क्रियाएं भी सम्मिलित होती हैं।