15 वायुमंडलीय दबाव
1. शुष्क भार के आधार पर मृदा में नमी की वह प्रतिशत मात्रा जो मृदा को गीला करके दाब झिल्ली यंत्र पर 15 वायु दाब पर साम्यावस्था में होती है। ये पौधों की वृद्धि की निम्नतम सीमा है।
2. मृदा नमूने के शुष्क भार के आधार पर नमी की वह प्रतिशतता जिसे क्लेदित कर 221 पौंड / इंच2 पर दाब झिल्ली यंत्र में संतुलित अवस्था में ला दिया गया हो। मृदाओं के इस विशिष्ट मान द्वारा फसल वर्धन के लिए उपलब्ध जल की सीमा (स्थाई म्लानि प्रतिशतता) का अनुमान लगाया जा सकता है।
Filter
निस्यंदक (फिल्टर)
चित्र रेखापुंज कला एक गणितीय क्रिया होती है जिसका उद्देश्य उच्च आवृत्ति तथा निम्न आवृत्ति विचरण को दूर करना है। इसका प्रयोग किसी संकेत या स्थानिक ढंग से अवांछित घटकों को दूर करने के लिए किया जाता है।
Fine-grained mica
सूक्ष्मकणी अभ्रक
2:1 प्रकार की जालक संरचनावाली सिलीकेट मृत्तिका जिसकी चतुष्फलकीय परत का अधिकांश सिलिकन ऐल्युमिनियम तथा अंतः स्तरीय पोटासियम द्वारा विस्थापित होकर परतों को परस्पर बाँधे रखता है।
Fine texture
बारीक गठन, सूक्ष्म गठन
1. ऐसी मृदा जिसमें गाद और मटियार जैसे मिट्टी के बारीक अंश अधिक पाए जाते हैं। इसके अंदर्गत बलुई मिट्टी, गादी मटियार किस्म की मृत्तिकाओं का समावेश होता है।
2. मृदा का वह बारीक गठन जिसमें गाद और मृत्तिका अधिक मात्रा में होती है।
Fixation (nutrient)
यौगिकीकरण, स्थिरीकरण
मृदा के अंतर्गत होने वाली वह प्रक्रिया जिसमें पादपों के विकास के लिए आवश्यक कुछ विलेय अथवा विनिमय योग्य रासायनिक तत्व कम विलेय अथवा अविनिमय योग्य रासायनिक तत्वों में परिवर्तित हो जाते हैं यथा फास्फेट स्थिरीकरण।
Fixation nitrogen
नाइट्रोजन स्थिरीकरण
सहजीवी एवं असहजीवी सूक्ष्मजीवों (जीवाणुओं) द्वारा मृदा में वायुमंडलीय नाइट्रोजन का स्थिरीकरण।
Fixation of phosphorous
फॉस्फोरस यौगिकीकरण
विलयनशील फॉस्फोरस पोषक का मृदा में कम विलयनशील और अप्राप्य पोषक के रूप में परिवर्तन।
Fixed phosphorus
स्थिर अभिक्रिया फॉस्फोरस
1. मृदा की प्रतिक्रिया के कारण कम विलयशील रूप में फॉस्फोरस का परिवर्तन।
2. अनुप्रयुक्त फॉस्फोरस- पहली फसल के दौरान पादपों के उपयोग से बचे हुए शेष फॉस्फोरस।
Fixed potassium
स्थिर पोटाशियम
मृदा में पाया जाने वाला पोटाशियम जो न तो जल में घुल सकता है और न ही उसका तत्काल विनिमय किया जा सकता है।
Flagstone
पटियाश्म, पटिया पत्थर
सामान्यतया शैल, स्लेट, चूना पत्थर और बलुआ पत्थरयुक्त 15-38 से. मी. लंबा अपेक्षाकृत पतला शैल या खनिज खंड।