logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Fall and tackle
फाल और टेकल
एक आवरण में विन्यासित विभिन्न घिरनियों का समूह, जो एक ब्लॉक बनाता है। इसे ''ब्लॉक और टेकल'' भी कहते हैं। इस युक्ति से शक्ति कई गुणा बढ़ जाती है।

False face
नकली फलक
सीसा, ब्रास या मुलायम सफेद धातु का बना क्लैम्प या जबड़ा जोकि पालिश वाले कार्यों को सुरक्षित रखने के लिए वाइस में लगाया जाता है। इसे नकली जबड़ा भी कहते हं।

False key
ग्राहित चाबी
एक खरादी पिन जोकि ड्रिल किये हुए छिद्र में लगाया जाता है। इसका आधा भाग स्पिन्डल के सिरे में तथा दूसरा आधा भाग एक बास में लगाया जाता है जिससे इसे जोड़ना होता है। पिन का केंद्र स्पिन्डल या शॉफ्ट की परिधि पर होता है।

False water
मिथ्या जल
इंजीनियरी मे जब बायलर के अन्दर भाप तेजी से बनती है तो इसके तुरन्त प्रभाव के कारण प्रभावी काको में पानी का तल काफी तेजी से बढ़ता है, क्योंकि पानी में भाप के मिलने से आयतन बढ़ जाता है। इस प्रकार जल की अचानक बढ़ोत्तरी को मिथ्या जल कहते हैं।

Fang bolt
दन्त काबला
वह बोल्ट, जिसमें नट एक त्रिकोणीय प्लेट होती है जिस पर दाँते बने होते हैं जो लकड़ी को काटकर उसमें घुस जाते हैं। बोल्ट को कसने के लिए हैड और शैंक को घुमाया जाता है। इस बोल्ट का प्रयोग लोह कार्य को लकड़ी से जोड़ने के लिए किया जाता है।

Fast and loose pulley
बद्ध और अबद्ध पुली
वह उपकरण जो बैल्ट शक्ति को मशीन तक पहुँचाने के वास्ते लगाया जाता है, दो एक जैसी पुली प्रति शैफ्ट पर साथ-साथ लगाई जाती हैं। इनमें एक दूसरे से जुड़ी रहती है तथा दूसरी स्टांप कालरों के बीच मुक्त रूप से घूमती है।

Fast coupling
दृढ़ युग्मक
वह युग्मक जो जोड़े जाने वाले शैफ्टों के सिरों पर बने अभिन्न फ्लैंजो को कसने से प्राप्त होता है।

Fast head
अचल शीर्ष
खराद मशीन का अचल हैडस्टॉक।

Fast head stock
बद्ध हैडस्टॉक
खराद का मेन्ज्रल बद्द हैड स्टाक कहलाता है क्योंकि यह अपनी स्थिति मे स्थाई रूप से लगा होता है।

Fast pulley
बद्ध पुली
वह पुली, जो बेल्ट द्वारा मशीन को गति प्रदान करने के लिए प्रयोग की जाती है। यह पुली अपनी शैफ्ट पर चाबी द्वारा लगाई गई होती है। शाफ्ट पर दूसरी पुली सिर्फ बेल्ट को रखने के लिए प्रयोग होती है।


logo