नवनियुक्त श्रमिक या कर्मचारी को उसकी योग्यता, अभिरुचि तथा प्रतिष्ठान की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए किसी कार्य विशेष पर लगाना। इस प्रक्रिया के प्रारंभ में संबंधित अधिकारी कर्मचारी को प्रतिष्ठान की सामाजिक पृष्ठभूमि, स्थायी आदेश एवं अन्य अपेक्षाओं तथा प्रतिष्ठान द्वारा प्रदत्त सेवाओं और सुविधाओं से अवगत कराता है।
Employment test
रोजगार परीक्षण, सेवार्त परीक्षा
अभ्यर्थी की कार्य-कुशलता, ज्ञान एवं योग्यता के संबंध में पर्याप्त और विश्वसनीय तथ्यों के संकलन के लिये आयोजित विशेष परीक्षण।
Ending contact
संबंध समाप्ति
समाज कार्य की प्रक्रिया में वह स्थिति जब सेवार्थी अपनी समस्याओं का समाधान करने में समर्थ हो जाता है और उसे सामाजिक कार्यकर्ता की सहायता की आवश्यकता नहीं रहती।
Endogenic criminal
सहज अपराधी
ऐसे अपराधी जिनकी आपराधिक प्रवृत्ति का कारण उनकी आनुवंशिकता तथा शारीरिक संरचना में माना जाता है।
Entrepreneur
उद्यमी, उद्यमकर्ता
किसी उत्पादन कार्य के लिये साधन जुटाने, उत्पादन कार्य को संगठित करने, लाभ हानि का उत्तरदायित्व लेने और जोखिम उठाने वाला व्यक्ति।
Erotic
कामुक, कामोद्दीपक
वह व्यक्ति जिसकी रुचि लैंगिक अथवा कामोद्दीपक संवेदनाओं और अनुभूतियों में अत्यधिक हो, अथवा वह साहित्य, दृश्य, कलाकृति, चलचित्र या वार्ता आदि जिससे काम उत्तेजना होती हो।
Erotism
रागात्मकता
किसी व्यक्ति का काम-संबंधी संवेदनाओं और भावनाओं में अत्यधिक रुचि लेना।
Essential employment
अत्यावश्यक रोजगार, अत्यावश्यक सेवानियोजन
आपातकालीन स्थिति के अन्तर्गत राष्ट्रहित के लिए अनिवार्य उद्योग अथवा कार्य को अत्यावश्यक रोजगार घोषित कर देना, जैसे रेलवे, कोयला तथा लोह उद्योग आदि।
Evening shift
सायं पारी
मशीनों का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए अपराह्र से मध्यरात्रि तक की कार्य-पारी।
Exhibitionism
मयूर वृत्ति, प्रदर्शन वृत्ति
सार्वजनिक स्थानों पर अपने शरीर अथवा यौन-अंगों को प्रदर्शित कर काम-सुख की अनुभूति करना।