logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Microbiology (English-Hindi)

Endemic
स्थानिक, विशेषक्षेत्री
(रोग के संदर्भ में) कम प्रसार तथा सीमित भौगोलिक क्षेत्र में लगातार उपस्थित रहने वाला ।

Endemic disease
स्थानिक रोग
किसी भौगोलिकतः सीमित स्थान की जीव-संख्या को प्रभावित करने वाला संक्रामक रोग जिसकी दर नीची और स्थिर होती है ।

Endergonic reaction
ऊर्जाशोषी अभिक्रिया एन्डर्गोनिक
ऊर्जा का उपयोग करने वाली अभिक्रिया । इसे धनात्मक रूप में व्यक्त किया जाता है ।

End labelling
अंत्यांकन
डी.एन.ए. सूत्र के 5' अथवा 3' छोर पर रेडियो ऐक्टिव रूप से अंकित वर्ग का जुड़ना ।

Endocarditis
अन्तर्हृद्शोथ
हृदय के कोष्ठों के भीतरी आवरण, एन्डोकार्डियम (अन्तर्हृदस्तर) झिल्ली का शोथ ।

Endocytosis
अंतः कोशिकता, एन्डोसाइटोसिस
वह प्रक्रिया जिसके द्वारा कोशिका किसी बाहरी पदार्थ के चारों ओर झिल्ली की पुटिका बनाकर उसे अपने भीतर ले जाती है । भक्षकाणु क्रिया तथा पिनोसाइटी क्रिया का सामान्य नाम ।

Endoenzyme
अंतः प्रकिण्व, अंतः एंजाइम
कोशिका के भीतर बनने वाला प्रकिण्व जो माध्यम में उत्सर्जित नहीं होता । इसे अंत- कोशिकीय प्रकिण्व भी कहा जाता है ।

Endoflagella
अन्तः कशाम
देखें periplasmic flagella

Endogenous
अंतर्जात
उत्पादक संरचना के भीतर पैदा होने वाला ।

Endolithic
शिलांतरवासी, अंतःशैल
पत्थर के भीतर रहने वाला ।


logo