logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Nematology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Elicitor
इलिसिटर
रोगजन द्वारा उत्पन्न अणु जो परपोषी में अनुक्रिया उत्पन्न करता है।

ELISA (enzyme- linked immunosorbent assay)
एलाइज़ा (एन्ज़ाइम सहलग्न प्रतिरक्षा शोषक आमापन)
विशिष्ट एन्जाइम द्वारा सहज प्रमात्रण (quantification) योग्य उत्पाद में परिवर्तनीय क्रियाधार से किसी विशिष्ट सीरम प्रतिरक्षी के प्रतिजन-प्रतिरक्षी संकुल को संलग्न करके उस प्रतिरक्षी का पता लगाने एवं उसकी प्रमात्रा निर्धारण की एक तकनीक।

Elutriator apparatus
धावपृथकक उपकरण
मिट्टी से सूत्रकृमियों का निष्कर्षण करने वाला उपकरण।

Embden Meyerhof pathway
ऐम्ब्डेन मेयरहॉफ पथ
ग्लूकोज़ को पाइरूविक अम्ल में परिवर्तित करने वाला एक श्वसन पथ।

Embryo rescue technique
भ्रूण उद्धार तकनीक
एक तकनीक जिसके अंतर्गत आर्थिक महत्व की पादप तियों और इनसे संबंधित लैंगिकत: असंगत वन्य जातियों के प्रसंकरण से प्राप्त युग्मजी भ्रूण का पोषक माध्यम पर संवर्धन किया जाता है।

Embryogenesis
भ्रूणोद्भव
अंडे से डिंभक की प्रथम अवस्था तक के निर्माण की प्रक्रिया।

Embryology
भ्रूणविज्ञान
युग्मज से डिंभक की प्रथम अवस्था तक के परिवर्धनात्मक परिवर्तनों का अध्ययन।

Embryonated larva
भ्रूणीकृत डिंभक
ऐसे अंडे जिनसे प्रथम अवस्था वाले डिंभक निकलते हों।

En face view
अभिमुख दृश्य
सूत्रकृमि का अग्रतम भाग।

Enation
उद्धर्धन
किसी विषाणु (वाइरस) संक्रमण द्वारा प्रेरित कवक की कुरचना या अधिवर्धन।


logo