logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Elastic limit
प्रत्यास्थ सीमा
वह अधिकतम प्रतिबल - सीमा, जिसके हटाने पर वस्तु अपनी पूर्वावस्था प्राप्त कर लेती है । इसे प्रत्यास्थता मान भी कहते हैं।

Elastic strain
प्रत्यास्थ - विकृति
प्रत्यास्थ सीमा के अंतर्गत प्राप्त होने वाली विकृति।

Elastic strength
प्रत्यास्थ सामर्थ्य
वह अधिकतर प्रतिबल, जिसे कोई दण्ड या संरचना प्रत्यास्थ सीमा के अन्दर सह सकती है।

Elasticity
प्रत्यास्थता
(1) प्रत्यास्थ विरूपण के प्रति अवरोध का गुण।
(2) वस्तु का वह गुण - धर्म जिसके कारण किसी वस्तु पर बल लगाने पर वह विस्प्रण का प्रतिरोध करता है तथा बल हटाने पर वह अपनी पूर्व अवस्था में आ जाता है।

Elbow
कोहिनी
पाइप अन्वायुक्ति, जिसमें 90॰ पर एक छोटा मुड़ाव होता है। कुछ कोहनियां 135॰ पर भी होती है। यह पाइप लाइन की दिशा बदलने के काम आती है।

Elbow connector
कोहिनी जोड़
वह कोहिनी जो दो चालकों को जोड़ने के लिए प्रयोग में लाई जाती है।

Elbow spring
कोहिनी स्प्रिंग
वाहन स्प्रिंग का एक प्रकार, जो एक सिरे प र टिकी रहती है तथा दूसरे सिरे पर भार सहन करती है।

Electric pyrometer
विद्युत उत्तापमापी
एक तापमापी उपयन्त्र।

Electro - brassing
विद्युत - ब्रासन
विद्युत लेपन द्वारा ब्रासेस आस्तरण करना।

Electro - calorimetry
विद्युत - ऊष्मामिती
किसी चालक या परिपथ में उत्पन्न ऊष्मा नापने की विधि।


logo