logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Developmental model
विकासात्मक प्रतिरूप
पियाजे के सिद्धांतों पर आधारित तथा इविंग तथा एडमंड सुलीवान द्वारा प्रतिपादित एक शिक्षण प्रतिरूप जिसका प्रयोग मुख्यतः सामान्य बौद्धिक विकास के लिए किया जाता है। सामाजिक तथा नैतिक विकास के लिए भी इसका प्रयोग किया जा सकता है।

Developmental readiness
विकासात्मक तत्परता
किसी शिक्षार्थी में विशिष्ट नए बौद्धिक कौशल को सीखने के पूर्व मानसिक योग्यता जिसमें नैसर्गिक परिपक्वन, पूर्व अनुभव और ज्ञान निहित है।

Developmental theory (vocational motivation)
विकासात्मक सिद्धांत
व्यावसायिक अभिप्रेरण का एक सिद्धांत जिसके अनुसार किसी व्यवसाय के चयन में निहित निर्णय व्यक्ति अपने जीवन की भिन्न-भिन्न अवस्थाओं में करता है। यह सतत प्रक्रिया है जो बाल्यावस्था से प्रारंभ होकर प्रारंभिक प्रौढ़ावस्था में समाप्त होती है। वर्तमान समय में यह सिद्धांत व्यावसायिक चयन का अत्यधिक मान्य सिद्धांत है।

Discipline-indiscipline scale or D.I. scale
अनुशासन-अनुशासनहीनता मापनी
वांगु द्वारा निर्मित एक निर्धारण मापनी जिसमें निम्नलिखित स्थानों तथा क्रियाकलापों में छात्रों की अनुशासन तथा अनुशासनहीनता की प्रवृत्तियों का माप किया जाता है। कक्षाकक्ष, पुस्तकालय, छात्रावास, परीक्षाएं, छात्रसंघ के क्रियाकलाप, खेलकूद तथा सांस्कृतिक क्रियाकलाप तथा अन्य विविध परिस्थितियाँ। इस मापनी में 22 एकांश हैं और छह बिंदुओं में अंकन किया जाता है।

Discovery learning
अन्वेषण अधिगम
अधिगम की इस विधि में शिक्षार्थी सुसंरचित समस्या-क्रमों के सफलतापूर्वक समाधान द्वारा विषय का स्वयं बोध करता है। इसमें अध्यापक अपनी "परंपरागत निदेशात्मक विधि" को समाप्त कर पर्यावरण की संरचना इस प्रकार करता है कि बच्चा उत्तेजनापूर्ण नए अन्वेषण करने के लिए प्रेरित हो। इसका मुख्य लाभ यह है कि शिक्षार्थी निष्क्रिय न होकर क्रियाशील रहता है जिससे उसे अन्वेषित ज्ञान के 'स्वामित्व' की अनुभूति होती है।
">

Discriminative value (discritive index)
विभेदक / विभेद मूल्य
एकांश विश्लेषण का एक पक्ष। शैक्षणिक मापन में इस युक्ति का प्रयोग यह जानने के लिए किया जाता है कि कोई भी एकांश विभिन्न योग्यता वाले प्रयोग विषयों के अंतर को कितना स्पष्ट करता है।

disequilibrium (in discovery learning)
असंतुलन (अन्वेषण अधिगम में)
ब्रूनर द्वारा प्रतिपादित अन्वेषण अधिगम मॉडल के अनुसार शिक्षार्थी द्वारा अनुभूत असगंति अथवा वैषम्य अन्वेषण का प्रथम चरण है। इसमें संभाव्य अथवा आकस्मिक विषमताएं प्रशिक्षण सामग्री में निर्मित की जाती हैं। इससे बच्चा परिणामी बौद्धिक असुविधाओं अथवा असंतुलन के समाधान के लिए अपने बोध को पुनःव्यवस्थित करके नए अन्वेषण कर सकता है। इसे गेस्टाल्ट मनोवैज्ञानिक "संज्ञानात्मक पुनः संरचना" भी कहते हैं।
">

Disjunctive concepts
असंयोजी संप्रत्यय
ब्रूनर द्वारा प्रतिपादित संप्रत्ययों के तीन प्रकारों में से एक। इस प्रकार के संप्रत्ययों की प्राक्कल्पना में कुछ गुण उपस्थित होते हैं और कुछ अनुपस्थित जैसे लाल बालों वाले लड़के जो कमजोर नहीं हैं। इस प्रकार के संप्रत्ययों में किन्हीं विश्षताओं का अभाव होना भी आवश्यक है जैसे नागरिक शब्द। व्यक्ति किसी देश में जन्म लेने से भी उस देश का नागरिक कहलाता है और उसके माता-पिता के नागरिक होने पर भी वह उस देश का नागरिक माना जाता है।

Distance learning
दूरस्थ अधिगम, दूरस्थ अध्ययन
अधिगम अथवा अध्यापन की वह व्यवस्था जिसमें शिक्षक तथा छात्र एक स्थान पर एकत्रित नहीं होते, अपितु शिक्षार्थी पत्राचार पाठ्यक्रम अथवा स्वाध्याय द्वारा विविध कौशल तथा अर्हताएँ विस्तृत रूप से प्राप्त करता है। इस व्यवस्था में वैयक्तिक आधारित शिक्षण देने का प्रयत्न किया जाता है। भारत के विभिन्न विश्वविद्यालयों में चलाए जाने वाले पत्राचार पाठ्यक्रम और 'केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा' द्वारा संचालित 'खुला विद्यालय' इस व्यवस्था के उदाहरण हैं।

Domain (Educational)
शैक्षिक प्रभाव क्षेत्र
विशिष्ट रूप से ऐसे परिभाषित तथा सीमित पक्ष जैसे 'संज्ञानात्मक' क्षेत्र। एक बार क्षेत्र को परिभाषित कर लेने पर उसकी उपलब्धि का मापन ऐसे परीक्षण द्वारा किया जा सकता है, जिसका निर्माण उपयुक्त रूप से चयनित प्रतिनिधि एकांशों से किया गया है।


logo