logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

department head
विभागाध्यक्ष
किसी संकाय के अध्यापन वर्ग का एक सदस्य जिस पर किसी विभाग में अध्यापन करने के अतिरिक्त विभाग के प्रबंध का दायित्व भी होता है। कुछ स्कूलों में प्रशासनिक मामलों पर विचार करने का दायित्व भी विभागाध्यक्ष का होता है।

depth essay question
गहन निबंध प्रश्नावली
व्यक्ति की अभिवृत्तियों, निर्णय, व्यवहार तथा अधिमान्यताओं में निहित आंतरिक अभिप्रेरणा को जानने की तकनीक जिसमें कुछ प्रश्न देकर लेख लिखने को कहा जाता है।

depth interview
गहन साक्षात्कार
किसी व्यक्ति का संरचित साक्षात्कार, जिनका संबंध उसकी गतिशील अथवा अभिप्रेरण संरचनाओं, जैसे चिन्तन, कुंठा, भय, मूल्यों, भावनाओं प्रत्याशाओं, अभिवृत्तियों तथा पूर्व-धारणाओं आदि से होता है।

detention
निरोध, रुकाई
अ- विद्यालय समय के पश्चात् किसी छात्र को सजा के रूप में रोके रखना। आ- अनुपस्थिति, अनुशासन या पिछड़ेपन के कारण छात्र को सत्रान्त परीक्षा में बैठने से रोक देना।

developmental activities
विकासात्मक क्रियाकलाप
अध्ययन और अधिगम में ऐसी श्रेणीबद्ध क्रियाएं जो किसी विशेष पाठ के उद्देश्य की पूर्ति पर केद्रित हों।

developmental norms
विकासात्मक मानक
अ- विशेष कालानुक्रमिक आयु में एक सामान्य बालक द्वारा किए गए कार्य। आ- विशेष कालानुक्रमिक आयु में सामान्य बालक की संरचनात्मक, मानसिक, सामाजिक, अथवा भावनात्मक संवृद्धि का स्तर।

developmental quotient
विकासात्मक लब्धि
किसी छात्र की विकासात्मक आयु तथा वास्तविक आयु का अनुपात।

developmental reading
विकासार्थक पठन
पाठक की आवश्यकताओं के अनुसार उसके पठन कौशल के क्रमबद्ध विकास के लिए पठन-शिक्षण।

developmental scale
विकास मापनी
1. व्यक्ति के विकास- क्रम में सामाजिक, भावात्मक और शारीरिक-विकास को मापने में प्रयुक्त परीक्षण, जांच सूची या तालिका। 2. मापने के लिए मदों को व्यवस्थित करने की विधि, जिसका उद्देश्य विकास के विशेष पक्ष से संबंधित प्रेक्षणात्मक अथवा अन्य दत्त सामग्री का परिमाणन, स्थापन तथा व्याख्या करना होता है।

developmental status
विकासात्मक प्रस्थिति
विकास-मानक की तुलना में बालक के विकास का स्तर।


logo