द्वि-आरा भूमि
प्राकृतिक तटबंधों के बीच स्थित भूमि जो विभिन्न समय अवधियों में जल प्लावित हो जाती है और उसमें नदियों के विसर्पण, गुंफन और मार्ग परिवर्तन से समय-समय पर अपरदन होता रहता है।
Diffusion
विसरण
संघटक कणों की गति के फलस्वरूप पदार्थ का अभिगमन। जब दो गैसें या द्रव एक दूसरे के संपर्क में आते हैं तब वे आपस में विसरण द्वारा ही मिश्रित होते हैं।
Digital elevation model (DEM)
अंकीय उत्थान मॉडल
अंकीय रूप में भू-आकृति का मात्रात्मक मॉडल।
Digitized map
अंकरूपित मानचित्र
मानचित्र गत सूचना जिसे निर्देशांक श्रेणियों (उत्तर, पूर्व) के मूल्यों या गुण धर्मों आदि (उदा. तुंगता, मृदा श्रेणियाँ, भूमि उपयोग) के संख्यात्मक रूप में अंकित किया जाता है।
Dioctahedral
द्विअष्ट फलकीय
एक अष्टफलकीय शीट या खनिज जिसमें त्रिसंयोजक आयनों (एल्युमिनियम या फेरिक आयन) द्वारा पूरित दो तिहाई अष्टफलकीय स्थल होते हैं।
Dirichlet tesselation
डिरिक्ले कुट्टिम चित्रण
अध्ययन क्षेत्र को विभक्त करने की वह प्रक्रिया जो प्रतिदर्श क्षेत्र के उन सभी स्थलों को उनके तथा पिछले- प्रतिदर्श स्थल के बीच न्यूनतम दूरी के अनुसार टाइलों में समूहित करती है।
Disintegration
विघटन
भौतिक एवं यांत्रिक प्रक्रियाओं के परिणामस्वरूप शैलों के छोटे-छोटे टुकड़ों में टूटने की क्रिया।
Disperse
परिक्षेपण
यौगिक कणों (पूजों) का व्यष्टि घटक कणों में टूटना।
Dispersed soil
परिक्षिप्त मृदा
वह मृदा जिसमें आमतौर पर निम्न पारगम्यता के साथ मृत्तिका ऐसी कोलॉइडी मृदा का शीघ्र निर्माण करती है जो शुष्क होने पर सिकुड़ जाती है, उसमें दरारें पड़ जाती हैं और सख्त हो जाती है तथा नम होने पर बैठ जाती है और सुघट्य बन जाती है।
Dispersing agent
परिक्षेपक
वह पदार्थ जो समान कणों के बीच संसंजक आकर्षण को कम करता है जिससे निलम्बन आसान हो जाता है।