logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Closed form questionnaires
संवृत प्रश्नावली
एक प्रकार की प्रश्नावली जिसमें दिए गए वैकल्पिक उत्तरों में से सही उत्तर चुनना होता है जैसे हाँ-नहीं प्रकार अथवा बहु विकल्प प्रकार।

Closed skill
निबध्द कौशल
वे शारीरिक कौशल जिनमें एक विशेष गति प्रतिरूप प्रस्तुत होता है। इसमें परिवेश एक स्थिर कारक होता है। इस कौशल में निपुण व्यक्ति अंतःप्रेरित होता है उसकी निपूर्णता इस पर निर्भर है कि वह कार्य निष्पादन के सूक्ष्म से सूक्ष्म ब्यौरे पर कितना ध्यान एकाग्र कर पाता है।

Closure principle
संवृत्ति सिद्धांत
गेस्टाल्ट मनोविज्ञान का एक सिद्धांत जो सामान्यतः प्रत्यक्षण के अध्ययन में मान्य है। इसके अनुसार व्यक्ति में स्वाभाविक गुण है कि वह घटना अथवा विचार में रिक्तता अथवा अर्थहीनता की पूर्ति कर लेता है। उदाहरण के लिए एक अपूर्ण आकृति को पूर्ण समझने का प्रत्यक्ष बोध।

Cloze technique
पूर्ति प्रविधि, क्लोज़ तकनीक
पठनीयता मूल्यांकन के लिए टेयलर द्वारा प्रस्तुत एक प्रविधि इसका मुख्य लक्षण एक परिच्छेद में से यादृच्छिक रूप से चुने गए शब्दों का विलोपन है। पाठक विलोपित शब्दों के स्थान की पूर्ति संदर्भित सूत्रों के आधार पर करता है।

Cluster analysis
पुंज विश्लेषण
कारक विश्लेषण विधि का एक प्रकार जिसमें गणितीय प्रविधि का प्रयोग किया जाता है। इसमें शिक्षार्थी तथा अन्य कारकों से संबंधित दत्त सामग्री को एक मट्रिक्स में दर्शित करने पर यह पता लगाया जा सकता है कि उसकी पंक्तियों अथवा स्तंभों में कुछ समान प्रभावों का जमाव है। इन समान प्रभावों की व्याख्या करना साधारणतः कठिन होता है।

Cognate factor
सजात कारक
दो वाग्ध्वनियाँ जो समान रूप से निसृत होती हैं परंतु वाक् की उपस्थिति अथवा अनुपस्थिती में भिन्न हो जाती हैं। उदाहरण के लिए क और ग सजात है और ट और ड सजात हैं।

Coding
संकेतन
1. किसी परीक्षण के मूल प्राप्तांकों को अधिक सुविधाजनक प्राप्तांकों में बदलना जैसे 0 से 35.9 माह तक के सब बच्चों की माध्य आयु 18 माह के रूप में प्रतिदर्शित की जा सकती है। 2. संचार पद्धति में किसी संकेत रूप में या संकेतों को संदेश में बदलना।

Cognitive conflict
संज्ञानात्मक संघर्ष
1. प्रारंभ में पियाजे द्वारा संख्या संरक्षण आदि पर किए गए अध्ययनों में प्रयुक्त एक पद। आजकल इसका प्रयोग भाव-भंगिमाओं, मुद्राओं अथवा अन्य प्रदर्शनों द्वारा बच्चों के संज्ञान में संघर्ष उत्पन्न करने के अर्थ में किया गया है। जैसे अध्यापक द्वारा कमजोर छात्र के सही उत्तर देने पर आश्चर्य व्यक्त करना। 2. मूल संक्रियात्मक स्तर से औपचारिक संक्रियात्मक स्तर की ओर जाने की विधि में बालक में नए संज्ञान प्रतिरूपों के विकसित होने पर उत्पन्न संघर्ष।

Cognitive paradigm
संज्ञानात्मक प्रतिमान
संज्ञानात्मक अधिगम सिद्धांतवादियों की धारणा है कि सीखना व्यक्ति के प्रत्यक्षणों तथा विचारों की पुनर्संरचना के परिणामस्वरूप होता है। सीखने वाला आंतरिक प्रक्रियाओं तथा संरचनाओं का एक मॉडल निर्माण करने का प्रयत्न करता है जिससे उसे वस्तु को समझने की योग्यता प्राप्त होती है।

Cognitive style
संज्ञानात्मक शैली
संज्ञानात्मक कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए विभिन्न व्यक्तियों द्वारा अपनायी गई भिन्न विधियाँ। प्रत्येक व्यक्ति विशेष की अपनी एक विशिष्ट कार्यशैली होती है जैसे ब्रूनर द्वारा प्रतिपादित संप्रत्यय निर्माण में प्रयुक्त विभिन्न युक्तियां। इसको प्रभावित करने वाले कारक व्यक्तत्व संबंधी अथवा चिंतन संबंधी होते हैं।


logo