धनायन विनिमय
विलयन अथवा किसी भी पृष्ठ-सक्रिय पदार्थ जैसे मृत्तिका अथवा जैव पदार्थ, के पृष्ठ पर स्थित धनायनों तथा दूसरे धनायनों के बीच पारस्पारिक विनिमय।
Cation exchange capacity
धनायन विनिमय क्षमता
विनिमयशील धनायनों का कुल योग जिसे मृदा अधि-शोषित कर सकती है। कभी-कभी इसे 'कुल-विनिमय क्षमता' 'क्षारक-विनिमय क्षमता' अथवा 'धनायन-अधि-शोषण क्षमता' भी कहते हैं। इसे सेन्टीमोल प्रति कि. ग्राम मृदा में अभिव्यक्त किया जाता है।
Cemented
सीमेन्टित
कठोर, भंगुर गाढ़तावाली परत जिसमें मृदा कण ह्यूमस, कैल्सियम कार्बोनेट, सिलिकॉन, लौह और एल्यूमिनियम के ऑक्साइडों जैसे पदार्थों से आपस में जुड़े रहते हैं।
Cemented soil
सिमेंटित मृदा
कोलॉयडी मृत्तिका, लौह, सिलिका या अलुमिना हाइड्रेट लाइम आदि संपोजी कारकों से दृढ़तापूर्वक संसक्त मृदाएँ।
Chemical nitrogen fixation
रासायनिक नाइट्रोजन यौगिकीकरण
उच्च ताप और दाब पर संयंत्रों द्वारा अमोनिया उत्पादन एवं उर्वरक निर्माण की प्रक्रिया।
Chemical property
रासायनिक गुण
मृदा का रासायनिक संघठन। यथा-जैव कार्बन की मात्रा, नाइट्रोजन, फासफोरस, पोटाश, पी.एच., वैद्युत चालकता आदि।
Chernozem soil
चर्नोजेम मृदा
उपार्द्र जलवायु में विकसित अत्यधिक जैव पदार्थ युक्त काली या लगभग काली घास-स्थल मृदा।
Chestnut soil
चैस्टनट मृदा
उपार्द्र से अर्ध शुष्क जलवायु में मिश्रित लंबे और छोटे क्षेत्रों में विकसित गहरे भूरे पृष्ठवाली मृदा।
Chlorite
क्लोराइट
1. 2:1:1 प्रकार की परत संरचनावाले सिलिकेट खनिज जिसमें मैग्निशियम बहुल अष्टफलकीय चादर वाली 2:1 परतें एकांतर क्रम में विद्यमान होती हैं।
2. 2:1 प्रकार के सिलिकेट खनिजों का स्तर-संरचित समूह जिसका एक अंतः स्तर होता है जो धन आवेशित धातु हाइड्राक्सॉइड अष्टफलकीय परत परिपूरित होता है। इसके दो प्रकार होते हैं-ट्राइअष्टफलकीय और डाइअष्टफलकीय।
C horizon
सी संस्तर
1. सामान्यतः सोलम के नीचे एक खनिज संस्तर जो जैविक क्रिया तथा मृदा जनन से अपेक्षाकृत अप्रभावित रहता है और उसमें 'ए' या 'बी' संस्तर के गुणधर्म नहीं होते।
2. सी-मृदा संस्तर बी-संस्तर के नीचे होता है, परंतु उस आधार शैल के नीचे नहीं होता; जिससे सोलम संमृदा का विकास होता है।