logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Catechesis
दीक्षा पूर्वोपदेश ईसाई धर्म के अनुसार बपतिस्मा से पूर्व दिए जाने वाले धार्मिक उपदेश।

Catechetiacal Method
प्रश्नोत्तर-विधि सुकरात (साक्रेटीज) द्वारा प्रतिपादित दार्शनिक विधि जिससे जिज्ञासु को प्रश्नोत्तर के माध्यम से तत्व के निष्कर्ष तक पहुँचाया जाता है।

Catechetic
परिप्रश्नोपदेश मौखिक रूप से, विशेषतः बच्चों को, प्रश्नोत्तर द्वारा दिया जाने वाला धार्मिक उपदेश।

Catechumen
दीक्षार्थी ईसाई धर्म में बपतिस्मा से पूर्व धर्म सिद्धांतों की शिक्षा देने वाला।

Categorematic Word
पदयोग्य शब्द वह शब्द जो बिना किसी अन्य शब्द की सहायता के, स्वतन्त्र रूप में, एक पद के रूप में प्रयुक्त हो सकता है अर्थात् (पारंपरिक तर्कशास्त्र के अनुसार) किसी प्रतिज्ञप्ति का उद्देश्य या विधेय बन सकता है।

Categorical Imperative
निरपेक्ष आदेश, निरपेक्ष नियोग कांट के नीतिशास्त्र में, नैतिक बुद्धि का वह सर्वोच्च आदेश कि उस सिद्धांत के अनुसार कर्म करो जिसे सार्वभौम बनाया जा सकता हो। यह निरपेक्ष इसलिए है कि यह किसी भी उपाधि पर निर्भर नहीं है।

Categorical Judgement
निरूपाधिक निर्णय वह निर्णय जिसमें कोई उपाधि या शर्त शामिल न हो।

Categorical Knowledge
निरूपाधिक ज्ञान वह ज्ञान जो किसी दूसरे ज्ञान की अपेक्षा के बिना होता है।

Categorical Proposition
निरूपाधिक प्रतिज्ञप्ति वह प्रतिज्ञप्ति जो बिना किसी उपाधि के किसी तथ्य का विधान अथवा निषेध करें, जैसे : 'सभी मनुष्य मर्त्य हैं' या 'कोई भी व्यक्ति पूर्ण नहीं है।'

Categorical Syllogism
निरूपाधिक न्यायवाक्य निरपेक्ष न्यायवाक्य वह न्यायवाक्य होता है जिसकी तीनों प्रतिज्ञप्तियाँ निरूपाधिक हों।


logo