logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Kosh Vigyan Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Collection
संकलन / संग्रह
कोश विज्ञान के संदर्भ में कोश निर्माण के उद्देश्य से एकत्रित की गई भाषिक सामग्री।

Collocation
संगत संबंध
शब्दों की प्रयोगगत संगति। जैसे- प्रयोग की दृष्टि से 'माता' शब्द की संगति 'पिता' से तथा 'माँ' शब्द की संगति 'बाप' शब्द से है। इसलिए 'माता-पिता' कहना होगा, या फिर 'माँ-बाप'।

Collocational
संगत संबंधी
संगत- संबंध से जुडे हुए शब्द।
देखिए- 'collocation'।

Colloquial
प्रचलित / चालू
ऐसा शब्द, भाषा आदि जिसका व्यवहार सामान्य व्यक्ति (अधिक पढ़ा लिखा नहीं) करता हो।

Colloquial Language
चालू भाषा / बोलचाल की भाषा / प्रचलित भाषा
भाषा का वह रूप जिसका प्रयोग अनौपचारिक अवसरों पर प्रायः सभी लोग सामान्य रूप से करते हों। देखिए- 'colloquial'।

Colloquial Style
प्रचलित शैली
देखिए- 'colloquial'।

Colloquialism
प्रचलित प्रयोग
सामान्य बोलचाल में किया जाने वाला प्रयोग। 'साहित्यिक प्रयोग' और 'शिक्षित प्रयोग' के विपरीत।

Combination
संबंध समूह
ऐसा शब्द समूह जो प्रयोग-संबंध के कारण एक कोशीय इकाई के रूप में प्रयुक्त होता हो। जैसे- अँग्रेजी 'good morning' हिंदी 'स्वर्गवासी होना'।

Componential Analysis
घटक विश्लेषण
अर्थ घटकों के आधार पर शब्दों का विश्लेषण जिसमें विशिष्ट अर्थ घटकों के होने (+) और न होने (-) के आधार पर शब्दों की परस्पर अर्थगत भिन्नता दिखाई जाए।

Components
घटक
किसी संरचना के वे अंग जिनमें से उस संरचना का निर्माण हुआ हो।
देखिए- 'अर्थ के तत्व'।


logo