किसी विषय या परस्पर सम्बन्धित विषयों के अध्ययन- अध्यापन की समस्याओं, पाठ्यक्रमों तथा अन्य संबंधित प्रश्नों को सुलझाने के लिए गठित की गई समिति। इस समिति के सदस्य उस विषय के प्राध्यापक तथा अन्य विशेषज्ञ होते हैं। इस समिति को किसी किसी विश्वविद्यालय में 'कमिटि आफ कोर्सेज' भी कहते हैं।
boy scout
बालचर, बालभट
कर्त्तव्य परायणता और परोपकार आदि की भावना को प्रोत्साहन देने और बालकों को अच्छा नागरिक बनाने के उद्देश्य से गठित विश्वव्यापी संगठन का सदस्य। इस संगठन के प्रवर्तक बेडेन पावेल थे।
Braille system
ब्रेल पद्धति
नेत्रहीनों को स्पर्श के माध्यम से लिखना- पढ़ना सिखाने के लिए लुई ब्रेल द्वारा आविष्कृत मुद्रण प्रणाली। इसमें उभरे हुए बिन्दुओं का विभिन्न प्रकार का मेल किसी वर्ण विशेष का सूचक होता है।
सामान्यतः भिन्न माने जाने वाले विषयों (जैसे इतिहास, भूगोल या सामाजिक ज्ञान आदि) को मिला जुला कर तैयार किया गया सामान्य पाठ्यक्रम जिसमें विषयों के पारस्परिक संबंधों पर जोर दिया जाए।
bulletin
बुलेटिन, वृत्तपत्र
अ- संक्षिप्त अथवा संधनित समाचार जो किसी स्वीकृत प्राधिकार द्वारा निकाला गया हो। किसी वर्तमान घटना की सार्वजनिक विज्ञप्ति अथवा घोषणा।
आ- एक आवधिक प्रकाशन विशेषकर जिसमें किसी संस्था की कार्यवाहियों का ब्यौरा हो; एक विज्ञापन घोषणा जो प्रायः छोटी होती है; एक नेमी प्रकाशन जिसमें स्थायी सूचना अथवा शिक्षाप्रद सामग्री होती है और प्राधिकृत सैनिक मुख्यालय द्वारा निकाली जाती है।
bursary
विशेष छात्रवृत्ति
अ- सुयोग्य छात्रों को रहने-सहने के लिए दी गई छात्रवृत्ति।
आ- किसी धार्मिक या सार्वजनिक संस्था का कोष।
business education
व्यावसायिक शिक्षा
शिक्षा का एक क्षेत्र जिसमें व्यावसायिक संबंधों के सफल निर्देशन के लिए आवश्यक ज्ञान, योग्यताओं, अभिवृत्तियों और सूझबूझ का विकास किया जाता है। भारतवर्ष में व्यावसायिक शिक्षा को वाणिज्य शिक्षा की संज्ञा दी जाती है।