logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Soil Science (English-Hindi)

Biometry
जीव सांख्यिकी जीव विज्ञान की वह शाखा जो सांख्यिकीय प्रक्रियाओं से संबंधित होती है।

Birefringence
द्विअपवर्तन किसी खनिज के उच्‍चतम और निम्‍नतम अपर्वतनांक के बीच मूल्य में संख्यात्मक अंतर। यह व्यतिकरण वर्ण का पर्याय नहीं है।

Birnessite
बिर्नेसाइट परत संरचना युक्‍त काला मैंगनीज ऑक्साइड जो सामान्यतः मृदाओं की लौह-मैंगनीज ग्रंथिकाओं में पाया जाता है।

Bisequem profile
बाइसीक्‍वेम प्रोफाइल एक मृदा प्रोफाइल जिसमें एक दूसरे के ऊपर दो सोला मृदाएँ होती हैं।

Bit
बिट सूचना की लघुतम इकाई (यूनिट) जिसे कम्प्यूटर में संचित एवं प्रकाशित किया जा सकता है।

Black cotton soil
काली कपास मृदा मृत्तिका-समृद्ध, स्व-पलवारी काली मृदाएँ जिनमें प्रसार-संकुचन के गुण-धर्म होते हैं।

Blocky soil structure
खंडीय मृदा संरचना गुटका जैसे आकार वाली मृदा-पुंज जो सामान्यतः आर्द्र क्षेत्रों में बी-संस्तर वाली मृदा में पाए जाते हैं।

Blown-out land
वातवाहित भूमि वे क्षेत्र जिनसे वायु अपरदन द्वारा समस्त अथवा लगभग समस्त मृदा और मृदा सामग्री हटा दी गई है। ऐसी मृदा प्रायः फसल-उत्पादन के योग्य नहीं होती।

Bog
दलदल आर्द्र, स्पंजी भूमि जो मुख्यतः अपघटित वनस्पति पदार्थों से बनी होती है।

Boulder clay
गोलाश्म मृत्तिका मृत्तिकामय अथवा सिल्टमय पदार्थों से निर्मित एक अवर्गीकृत हिमनदीय निक्षेप जिसमें रेणु से लेकर गोलाश्म की साइज तक के शैल खंड अंतः स्थापित रहते हैं।


logo