logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Botany (Revised and Enlarged Edition) (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

B-chromosome
बी- गुणसूत्र
गौड़ गुणसूत्र जिसका प्रत्यक्ष रूप से कोई महत्व नहीं है और जिसके होने या न होने से विशेष हानि नहीं होती।

Beaded Root
मणिकामय मूल
वह जड़ जो मनकों की माला-सी लगती हैं।

Bean
सेम
1. लेग्यूमिनोसी कुल (पैपिलिओनेटी उपकुल) के पौधे डोलिकोस लबलब का सामान्य नाम।
2. इस पौधे के वृक्काकार बीज।

Beat Root
चुंकदर
बीटा वंश (जीनस) की जाति बीटा वल्गैरिस की जड़ है। इससे एक प्रकार की शर्करा निकाली जाती हैं।

Benthos
नितल जीवजात, नितलक
समुद्र या झील की तली से संलग्न पौधों तथा प्राणियों का सामूहिक नाम।

Berry
सरस फल
साधारण गूदेदार फल, जिसकी समस्त फलभित्ति मांसल होती है। अधिकांशतः यह बहुबीजी होता है। उदाहरण - टमाटर, अंगूर, केला आदि।

Bicollateral Vascular Bundle
उभयफ्लोएमी संवहन पूल
वह संवहन पूल जिसमें दारू के बाहर और भीतर दोनों ही ओर फ्लोएम होता है।

Biennials
द्विवर्षी
दो वर्ष में जीवन-चक्र को पूरा करने वाले। ऐसा पौधा पहले वर्ष में केवल कायिक वृद्धि करता हैं और दूसरे वर्ष में केवल कायिक वृद्धि करता है और दूसरे वर्ष में फूलता-फलता है। उदाहरण- फ्याज, गाजर, शलजम।

Bifacial
द्विपृष्ठी
ऐसे अंग जिनके ऊपरी ओर निचले तल विभिन्न संरचना वाले हो, जैसे सामान्य पौधों की पत्तियां।

Bifid
द्विशाखित, द्विशाखी
एक मध्यगत विदरण द्वारा दो बराबर भागों में बंटा हुआ, जैसे-सरसों का वर्तिकाग्र।


logo