logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Psychology (English-Hindi)

Working memory
कार्यकारी स्मृति
वह तंत्र जो अस्थायी रूप से उन मानसिक निरूपणों को बनाए रखता है जो क्रियाशीलता की दशा में संज्ञानात्मक कार्य के निष्पादन हेतु प्रांसगिक हों।

Xanthocyanopsia
रक्‍तहरितांधता
एक प्रकार का वर्णदृष्‍टिपटल जिसमें व्यक्‍ति केवल पीला और नीला रंग ही देख पाता है। वह लाल (या कुछ लोगों के अनुसार) हरा रंग बिल्कुल नहीं देख पाता।

Xenophobia
अज्ञातजनभीति
अजनबी लोगों या अपरिचित तौर-तरीकों से बेहद डर लगना।

Yellow spot
पीतस्थल
मनुष्य के दृष्पिटल के केंद्रीय क्षेत्र में लगभग 2 मिलीमीटर व्यास का पीला क्षेत्र।

Yerkes-Bridges scale
यर्क्स-ब्रिजेज मापनी
बिने मापनी का अमरीकी दशाओं के अनुरूप व्यनुकूलन जिसमें 20 परीक्षण होते हैं, इनमें से 19 बिने मापनी के हैं।

Young-Helmholtz theory
यंग-हेल्मोल्स सिद्धांत
वर्णदृष्‍टि संबंधी एक सिद्धांत जिसके अनुसार प्राथमिक वर्ण केवल तीन (लाल, हरा और नीला) होते हैं और दृष्‍टिपटल में विशेष रूप से इन्हीं की तरंग लंबाइयों के प्रति अनुक्रिया करने वाले तीन प्रकार के शंकु होते हैं। पीला रंग लाल और हरे रंग के तंतुओं के एक साथ सक्रिय होने का परिणाम माना जाता है।

Zeigarnik effect
जाइगार्निक प्रभाव
एक प्रायोगिक निष्कर्ष कि पूरे कर लिए गए काम की अपेक्षा अधूरे काम की याद अधिक समय तक बनी रहती है; यह एक प्रकार की अभिप्रेरित विस्मृति है।

Zenith
खमध्य
प्रेक्षक के सिर के ठीक ऊपर का बिंदु या स्थिति; किसी घटना विशेष का शिखर बिंदु।

Zero order correlation
शून्य कोटि सहसंबंध
मूल आंकड़ों से आकलित सह-संबंध गुणांक जिसमें कोई भी परिवर्त्य स्थिर नहीं होता।

Zoorasty
पशुरति
पशुओं से मैथुन करना।


logo