अनुकूल परिस्थितियों में विधिवत् या अविधिवत् प्रशिक्षण से लाभ उठा सकने, नया ज्ञान या कौशल अर्जन करने की योग्यता या सामर्थ्य।
Aqueous humour
जलीय द्रव
आंख में कार्निया और स्फटिक लेन्स के बीच की जगह में भरा हुआ पारदर्शी द्रव।
Arachnoid
जालतानिका
मस्तिष्क और मेरु-रज्जु को आच्छादित करने वाली तीन झिल्लियों में से बीच की झिल्ली।
Arbitration
विवाचन, मध्यस्थता
अंतर्समूह के अंतर्द्वन्द्व समाधान का प्रक्रम जिसमें एक आमंत्रित तटस्थ पक्ष परस्परग्राही समझौता द्वारा समाधान कराता है।
Archaic
आद्य (अहम्)
स्वप्नों, अचेतन आवेगों और कुछ मानसिक रोगों के लक्षणों के रूप में प्रकट होने वाला मनुष्य के अधिकांशत: अचेतन प्रागैतिहासिक जीवन की प्राक्कलनात्मक शेष स्मृतियां या उनके मानसिक अवशेष।
Archetype
आद्य प्ररूप
युंग के अनुसार स्वप्नों आदि के माध्यम से मन के चेतन स्तर पर आने वाला, जातिगत और आनुवंशिक रूप से प्राप्त होने वाले संस्कारों का अचेतन आदिम मौलिक रूप।
Archival research
पुरालेखी अनुसंधान
वह अप्रायोगिक शोध विधि जिसके अंतर्गत दूसरों के द्वारा एकत्र किए गए प्रदत्त संग्रह अथवा प्रदत्त शामिल होते हैं।
Area sampling
क्षेत्र नमूना चयन
एक प्रकार की सर्वेक्षण कार्यप्रविधि जिसमें विभिन्न भौगोलिक प्रदेशों का प्रतिनिधित्व कराने के लिए बड़ी सावधानी से चुने हुए विभिन्न क्षेत्रों में से प्रत्येक क्षेत्र के कुछ विशिष्ट वर्गों के समस्त सदस्यों को उपयुक्त स्थान दिया जाता है।
Areal factor
क्षेत्र-कारक
दस्ती से किए गये कामों, या उठने-बैठने की मुद्रा या हावभाव से संबंधित अनुक्रियाओं, विशेषरूप से लिखने, ड्राइंग आदि बनाने के लिए अपेक्षित स्थान को मापने पर प्राप्त होने वाला व्यक्तित्व का सूचकांक।
Areflexia
अप्रतिवर्तता
आंगिक क्षति के कारण सभी प्रतिवर्ती क्रियाओं का लोप हो जाना या कुछ क्रियाओं का दमन हो जाना।