logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Group scale
समूह मापनी
एक परीक्षण जो किसी समूह के सभी व्यक्तियों को एक साथ दिया जा सकता है। यह समूह के विभिन्न व्यक्तियों का मापन है न कि पूरे समूह का एक इकाई के रूप में। यह निर्धारण मापनी में निहित "मापनी" के अर्थ से भिन्न सामान्यतः प्रश्नावली प्रकार का परीक्षण है।
">

Growth pattern
संवृद्धि प्रतिमान
विश्लेषणात्मक परीक्षण प्राप्तकों के आधार पर विकसित ऐसे ग्राफ जो विभिन्न बच्चों की वृद्धि विशेषताओं को प्रदर्शित करते हैं।

Guess game technique
खेल बूझो' प्रविधि 'खेल बूझो' तकनीक
ज्ञान लाभ अथवा ज्ञान मापन की एक विधि जिसमें विभिन्न स्थितियों को प्रस्तुत कर अनुमान लगाने के लिए खेल खेले जाते हैं।

Guided study
निदशित अध्ययन
अध्ययन की एक प्रक्रिया जिसमें सीखने के प्रयत्नों को केवल संयोग पर ने छोड़कर छात्र को वांछित उद्देश्यों की ओर निर्देशित किया जाता है। इसमें अध्यापक के पर्यवेक्षण तथा उसके द्वारा दी गई सहायता भी सम्मिलित है तथा विशेष रूप से तैयार की गई सामग्री जैसे कार्य पुस्तिका का भी प्रयोग किया जा सकता है। इस प्रक्रिया में छात्र द्वारा पूरे किए गए काम के मूल्यांकन तथा निश्चित अंतराल पर की गई प्रगति के माप की व्यवस्था होती है।

Guiding question
मार्गदर्शक प्रश्न
पठन शिक्षण के संदर्भ में प्रयुक्त पद। अध्यापक द्वारा किया जाने वाला प्रश्न जिसका उद्देश्य छात्र को वाक्य अथवा उससे बड़ी इकाई को पढ़ने में सहायता प्रदान करना है। उसका प्रयोग प्रारंभिक पठन में बच्चों का ध्यान, विशेष रूप से अर्थ पर केन्द्रित करने के लिए किया जाता हैं।

Gurukul system of education
गुरूकुल पद्धति
भारतीय परंपरा की एक शिक्षा पद्धति जिसमें शिष्य गुरू के साथ परिवार के एक सदस्य के रूप में उनकी सेवा करते हुए ज्ञान अर्जन करता है।

Guthrie's contiguous conditioning
गुथरी समीपस्थ अनुकूलन
गुयरी द्वारा प्रस्तावित क्लासिकीय अनुकूलन का एक विशेष प्रकार जिसमें अनुक्रिया के समय मूल उद्दीपन के अतिरिक्त उपस्थित अन्य उद्दीपन की पुनरावृत्ति होने पर वही अनुक्रिया घटित होती है। ऐसा उस समय तक होता रहता है जब तक कि कोई अन्य अनुक्रिया उस उद्दीपन से अनुकूलित न हो जाए।

Handedness
हस्त प्राधान्य
हस्तपरक क्रियाओं में किसी एक हाथ का अधिक उपयोग। इसके अनुसार व्यक्ति दो प्रकार के हो सकते हैं दक्षिण हस्तक या वाम हस्तक। अपवादस्वरूप कुछ व्यक्ति उभय हस्तक भी होते हैं।

Head-mouth orientation
शिरोमुख अभिविन्यास
शिशु द्वारा चेहरे पर होने वाले स्पर्श उद्दीपन की ओर सिर को घुमाया जाना तथा उद्दीपक वस्तु को पकड़ने के लिए मुख खोलना।

Health education
स्वास्थ्य शिक्षा
शिक्षा का एक पक्ष जिसमें स्वास्थ्य, स्वास्थ्य अभ्यासों तथा अभिवृत्तियों से संबंधित तथ्य और प्रमाणित सामग्री प्रस्तुत की जाती है।


logo