logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

cradle school (creche)
शिशु विद्यालय
एक वर्ष से तीन वर्ष तक के बच्चों के शिशु-गृह जहां काम करने वाली माताओं की अनुपस्थिति में शिशुओं की सब प्रकार से देखभाल की जाती है। इनमें सुविधानुसार माताओं को शिशु पालन और प्राथमिक चिकित्सा में प्रशिक्षण दिया जाता है।

credit
गण्यता
किसी डिग्री या प्रमाण-पत्र की कुल अपेक्षाओं के संबंध में प्रशिक्षण पाठ्यक्रम की सामग्री की मात्रा बताने वाली इकाई।

credit hour
गण्यता अवधि
उच्च शिक्षा में पाठ्यक्रम के किसी विषय के परिणाम को अभिव्यक्त करने वाली इकाई। यह अवधि सामान्यतः एक घंटे की होती है।

crippled child
अपंग बालक
अंगक्षत बालक जो अपने किसी अंग का प्रयोग कर सकने में असमर्थ हो।

criterian contamination
निकष संदूषण
परीक्षण वैधीकरण में त्रुटि का संभव कारण। उदाहरणतः यदि मूल्यांकक को परीक्षण प्राप्तांकों का ज्ञान हो तो उसका निकष दर निर्धारण पर प्रभाव पड़ जाता है जिससे निकष प्राप्तांकों में दोष उत्पन्न हो जाता है।

critical incident technique
निर्णायक प्रसंग-प्रविधि
इस प्रविधि में किसी क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों के बारे में प्रसंग एकत्रित किए जाते हैं और उनके विश्लेषण द्वारा सफलता के लिए आवश्यक योग्यताओं को निर्धारित किया जाता है।

cross education
विनिमयी शिक्षा
शरीर के दाएं अंग द्वारा सीखे गए कौशल का बाएं अंग में अंतरण।

cue
संकेत
वह शब्द या वाक्यांश जो वस्तुनिष्ठ परीक्षण के प्रश्नों का उत्तर देने में परीक्षार्थी की सहायता करे।

cultural determinism
संस्कृति नियतत्ववाद
इस सिद्धांत के अनुसार मानक व्यवहार के आधार केवल जैविक, शारीरिक और मनोवैज्ञानिक कारक ही नहीं हैं वरन संस्कृति भी है।

cultural education
सांस्कृतिक शिक्षा
1. वह शिक्षा जो किसी राष्ट्र या जनता के लोक-व्यवहार और लोकाचार की सम्प्रेषण-प्रक्रिया का माध्यम हो। 2. ऐसी शिक्षा जो पूर्णतः क्रियात्मक या व्यावसायिक न होकर इतिहास, विज्ञान, साहित्य और कला के शास्त्रीय और मानवीय मूल्यों को महत्व दे। 3. संबर्धित अनुभव और ज्ञान द्वारा उत्तरोत्तर प्रबोधन और प्रमार्जन।


logo