logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

copy holder
मूलवाचक, कॉपी होल्डर, कॉपी धारक प्रूफ रीडर का सहायक, जिसके हाथ में मूल प्रति होती है। वह इसे जोर-जोर से पढ़ता हैं और उसी के अनुसार प्रूफरीडर प्रूफ में संशोधन करता जाता है। कभी-कभी प्रूफ रीडर प्रूफ को जोर-जोर से पढ़ता हैं और कॉपी होल्डर मूल कॉपी से मिलान करता जाता है।

copy paper
कॉपी पेपर वह कागज जिस पर समाचारदाता सामचारों को लिखता या टंकित करता हैं।

copy reader
कापी संपादक पत्रकारिता की शब्दावली में रीडिंग का अर्थ मात्र पढ़ना नहीं बल्कि संशोधन और सम्पादन करना है। यह कार्य उप-सम्पादक सम्पन्न करता है। अतः कॉपी रीडर शब्द उप-सम्पादक का पर्यायवाची है। अमेरिका में तो उप-सम्पादक को कॉपी रीडर ही कहा जाता है। 'copy editor' भी देखिए।

copy reading
कॉपी संपादन समाचारों की कॉपियों का सम्पादन।

copy right
कॉपी राइट, स्वत्वाधिकार कानून की दृष्टि में लेखक का अपनी रचना के प्रकाशन का एकाधिकार जिसका कोई अन्य प्रकाशक या लेखक की अनुमति के बिना उपयोग नहीं कर सकता।

copy writer
विज्ञापन लेखक पत्रकारिता के क्षेत्र में इस शब्द का प्रयोग विशेष रूप से विज्ञापन का आलेख तैयार करने वाले व्यक्ति के लिए किया जाता है। समाचार लिखनें वाले के लिए नहीं।

correspondent
संवाददाता वह व्यक्ति जो मुख्यतः नगर से बाहर के समाचारों का संकलन और लेखन करता है और उन्हें संवाद के रूप में समाचार पत्र में प्रकाशनार्थ भेजता है।

country copy
नगरोतर समाचार यह शब्द विशेष रूप से उस समाचार के लिए प्रयुक्त होता है जिसे कोई संवाद-दाता या संवाद प्रेषक (स्ट्रिंगर) किसी नगरेतर या ग्रामीण क्षेत्र के संबंध में भेजता है।

cover
1. आवरण 2. समाचार देना इस शब्द का प्रयोग संज्ञा तथा क्रिया दोनों ही रूप में होता है। संज्ञा के रूप में इसका अर्थ होता हैं किसी पत्रिका का मुख्य आवरण-पृष्ठ के पीछे वाले पृष्ठ को द्वितीय आवारण-पृष्ठ, पिछले आवरण के भीतर वाले पृष्ठ को तृतीय आवरण-पृष्ठ और बाहर वाले पृष्ठ को चतुर्थ आवारण पृष्ठ या केवल पृष्ठ आवरण कहते है। क्रिया रूप में इसका अर्थ होता हैं किसी घटना से संबंधित संपूर्ण समाचार को प्राप्त कर प्रकाशनार्थ रिपोर्ट तैयार करना।

coverage
कवरेज, विज्ञप्ति 1. किसी क्षेत्र के समाचारों का संग्रह कर उनकी रिपोर्ट लिखना। 2. प्रसार विभाग के संबंध में इसका प्रयोग किसी पूरे क्षेत्र में समाचार पत्र की प्रतियां पहुंचाने के अर्थ में किया जाता है। 3. विज्ञापन विभाग के संदर्भ में इसका प्रयोग किसी विशिष्ट क्षेत्र से विज्ञापन प्राप्त करने के अर्थ में किया जाता है।


logo