logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Allowable stress
अनुज्ञेय प्रतिबल
अपेक्षित भार अवस्था के अन्तरग्त किसी अवयव पर लगने वाला अधिकतम सुरक्षित प्रतिबल।

Allowance
छूट
(1) वमानों में प्रदिष्ट अंतर ताकि मिलन के समय दो अवयवों छिद्र और मेलक शाफ्ट के मध्य अपेक्षित प्रकार की फिट दी जा सके। अवकाश फिट में इसे धनात्मक छूट और बाधा - फिट में इसे ऋणात्मक छूट कहते हैं।
(2) तैयार ढलाई की विमाओं और पैटर्न की विमाओं के बीच का अंतर। पैटर्न की विमाएँ छूट को जोड़कर अथवा घटाकर प्राप्त की जाती है।

Allowed time
अनुमत काल
सामान्य गति से किसी कार्य के निष्पादन हेतु औसत कुशल श्रमिक के लिए निर्धारित समय जिसमें मानक काल तथा विशेष समय छूट सम्मिलित हों। इसमें नीतिगत समय छूट सम्मिलित नहीं होती है।

Alloy cast iron
मिश्र ढलवाँ लोहा
ऐसा ढलवाँ लोहा जो विशेष गुणधर्म प्राप्ति के लिये निकिल, क्रोमियम, मोलीविडनम आदि मिलाने से बनाया जाता है।

Alloy steel
मिश्रातु इस्पात / एलॉय इस्पात
वह इस्पात जिसमें लोहा एवं कार्बन के अतिरिक्त वांछित गुण - धर्म प्राप्त करने के लेय कुछ अन्य तत्व भी मिलाये जाते हैं।

Alternate cone
एकांतर शंकु
दो समान शंकु, जो समांतर शैफ्टों पर इस प्रकार लगे रहते हैं ताकि उनके आधार एक - दूसरे के विपरीत दिशा में रहें। इनका मुख्य कार्य विस्थापक - पट्टे की सहायता से चाल - परिवर्तन करना है।

Alternating stess
प्रत्यावर्त्ती प्रतिबल
किसी अवयव में उत्पन्न वह प्रतिबल जिसका परिमाण समय के सापेक्ष शून्य से अधिकतम के मध्य बदलता रहता है।

Amplifier
प्रवर्धन
युक्ति, जिसमें निवेश द्रवीय, वातिल या वैद्युत माध्यमों के द्वारा स्थानीय शक्ति - स्रोत को नियंत्रित करता है ताकि निवेश से अधिक निर्गम पैदा हो सके।

Amplitude
आयाम
(1) किसी आवर्ती फलन का अधिकतम मान। कम्पन के संदर्भ में आवर्ती फलन प्रायः ज्यावक्रीय होता है।
(2) आवर्ती रूप से बदलती राशि का शिखर (उच्चतम) मान।

Amplitude specturn
आयाम स्पैक्ट्रम
प्रत्येक आवृत्ति पर कंपन के घटकों के आयामों के मान, जो आवृत्ति के क्रम के अनुसार रखे जाते हैं। शून्य आयाम पर इसे रेखा - स्पैक्ट्रम कहते हैं और कंपन रूक जाती है। और जब कंपन रूक नहीं पाती है तो इसे 'सतत स्पैक्ट्रम' कहते हैं।


logo