logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Definitional Dictionary of Philosophy (English-Hindi)

Conversion
परिवर्तन, धर्मपरिवर्तन, मतपरिवर्तन 1. सामान्य अर्थ में, व्यक्ति की धार्मिक या राजनीतिक आस्था में, अथवा उसके विचारों में सहसा मौलिक परिवर्तन हो जाना और फलतः उसका विरोधी धर्म या संप्रदाय में शामिल हो जाना। 2. तर्कशास्त्र में, एक प्रकार का अव्यवहित अनुमान जिसमें किसी दी हुई प्रतिज्ञप्ति से एक ऐसी प्रतिज्ञप्ति प्राप्त की जाती है जिसका उद्देश्य मूल प्रतिज्ञप्ति का विधेय होता है और विधेय मूल प्रतिज्ञप्ति का उद्देश्य।

Conversion By Limitation (=Conversion Per Accidens)
परिमित परिवर्तन तर्कशास्त्र में परिवर्तन के द्वारा प्राप्त अव्यवहित अनुमान का वह प्रकार जिसमें निष्कर्ष का परिमाण आधारवाक्य के परिमाण से कम होता है अर्थात् आधारवाक्य सर्वव्यापी होता है परन्तु निष्कर्ष अंशव्यापी होता है। उदाहरण : सभी नीग्रो मनुष्य हैं ('आ) ∴ कुछ मनुष्य नीग्रो हैं ('ई')।

Conversion By Negation
निषेधया परिवर्तन तर्कशास्त्री जोज़ेफ (Joseph) के अनुसार किसी प्रतिज्ञप्ति का प्रतिवर्तन करने के पश्चात् परिवर्तन करने की क्रिया। उदाहरण : सभी गाय पशु हैं; ∴ कोई गाय अ-पशु नहीं है; (प्रतिवर्तन) ∴ कोई अ-पशु गाय नहीं है। (परिवर्तन)

Converted
परिवर्त्य (वाक्य) तर्कशास्त्र में, वह वाक्य जिसका परिवर्तन करना हो। देखिए `conversion`।

Co-Opponent
सहविपक्षी तर्कशास्त्री जॉनसन के अनुसार, ऐसे दो पद प और फ जिनके बारे में यह कहा जा सकता हो कि `कोई भी प फ नहीं है` तथा `प्रत्येक वस्तु या तो प है या फ`।

Copula
संयोजक पारंपरिक तर्कशास्त्र में, प्रतिज्ञप्ति में उद्देश्य तथा विधेय को संयुक्त करने वाला शब्द जो 'होना' क्रिया का एक रूप होता है, जैसे:- `है` और `नहीं है`।

Copulative Proposition
संयोजित प्रतिज्ञप्ति तर्कशास्त्र में, वह मिश्र प्रतिज्ञप्ति जिसमें एक से अधिक विध्यात्मक प्रतिज्ञप्तियाँ होती है, जैसे :- `राम अच्छा आदमी है और मोहन बुरा है।`

Copulative Syllogism
संयोजित न्यायवाक्य वह न्यायवाक्य जिसका निष्कर्ष एक योजित प्रतिज्ञप्ति (जैसे:- `अ ब है v स द है` हों।

Copy Theory
अनुकृति-सिद्धांत लॉक इत्यादि इंद्रियानुभववादियों का वह मत कि प्रत्यय मन के अंदर बाह्य वस्तुओं का प्रतिबिंब होता हैं।

Co-Remainder
सहशेष तर्कशास्त्री जॉनसन के अनुसार, किसी निर्दिष्ट वर्ग (प) को निकाल देने के पश्चात् विश्व में जो कुछ बचता है वह सब (अ-प)


logo