logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-2 (English-Hindi)

Gender sensitive strategy
लिंग भेद विरोधी नीति
एक संकल्पना जिसके अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में लिंग-भेद के कारण पड़नेवाले प्रभावों का निरंतर मूल्यांकन किया जाता है। यह इस धारणा पर आधारित है कि भिन्न-भिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों में लिंग भेद पूर्वाग्रह को दूर करने के लिए समय- समयपर विरोधी नीतियां अपनाई जानी अपेक्षित हैं।

Generalised growth curve
बहु विभा वृद्धि वक्र
1. विविध शारीरिक विभाओं तथा संरचनाओं की वृद्धि के वक्रों का सम्मिश्र जिससे व्यक्ति की समग्र वृद्धि का वर्णन किया जा सकता है। 2. एक समूह की वृद्धि की सामान्य विशेषताओं को दर्शानेवाला वक्र।

Generalising inferences
सामान्यानुमान
अनेक विछिन्न प्रेक्षणों का सार प्रस्तुत करने वाले कथन। इनके दो परिपूरक प्रयोजन हैं। पहला आधार सामग्री को बोधगम्य तथा सरलता से स्मरण रखने योग्य बनाने के लिए संक्षिप्त करना और दूसरा इस सार कथन में उन तत्वों का भी समावेश करना जिनका प्रेक्षण नहीं किया गया है।

Generation gap
पीढ़ी अंतराल
1. शिक्षा के क्षेत्र में एक ओर विद्यार्थियों तथा दूसरी ओर अध्यापकों, अभिभावकों के बीच पीढीयों में आयु, सामाजिक, आर्थिक परिस्थितियों, नैतिक मूल्यों, सांस्कृतिक धारणाओं में अंतर के कारण उत्पन्न समस्याएं तथा उनका समाधान करने का प्रसास। 2. एक प्रकार का अनुरूपण खेल जिसका प्रयोग किशोर विद्यार्थियों के लिए किया जाता है। उसमें संज्ञान पर बहुत कम बल दिया जाता है। परिचर्चा प्रविधियों द्वारा किशोर प्रौढ़ों तथा युवाओं के बीच उत्पन्न होने वाली समस्याओं के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं। परिणामस्वरूप उनके अंतर वैयक्तिक संबंध अधिक सहज हो जाते हैं।

Genetic epistemology
विकास ज्ञानमीमांसा
विकास ज्ञानमीमांसा का मुख्य सिद्धांत यह है कि बोध पहले से विद्यमान वास्तविकताओं की मात्र खोज की बजाए निरंतर संरचनात्मक रूप से निर्मित होता है। बुद्धि का काम क्रियाओं का आभ्यंतरीकरण, निष्पादन तथा समन्वयन होता है।

Graded approach
सोपानवत् उपागम
अध्यापन की एक विधि जिसमें नई विषयवस्तु उत्तरोत्तर कठिन चरणों में प्रस्तुत की जाती है। सामान्यतः प्रारंभिक चरण सीखनेवालों के लिए सरल और सुगम होते हैं।

Grade organisation (class organisation)
श्रेणी व्यवस्था
1. विद्यालयी पाठ्यचर्या का शिक्षा वर्ष के आधार पर संगठन। 2. स्कूल पद्धति में उपस्थिति एकक के संगठन का एक तरीका। 3. स्कूल संगठन का एक प्रकार, जिसमें शिक्षण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बच्चों को निश्चित निकष (आयु, उपलब्धि योग्यता आदि) के आधार पर वर्गीकृत किया जाता है।

Gramsevak training centre
ग्रामसेवक प्रशिक्षण केंद्र
ग्राम सेवकों का वृत्तिक प्रवीणता तथा प्रभाविता से संवर्धन करने के लिए चौथी पंचवर्षीय योजना में आरंभ किए गए केन्द्र जो कृषि तथा पशुपालन पर एक वर्ष का उच्च पाठ्यक्रम प्रस्तुत करते हैं।

Graphovocal method
लेखन उच्चारण प्रणाली
पठन की एक उपचारात्मक विधि जिसमें बच्चे को शब्दों का लिखना तथा उनका उच्चारण साथ-साथ सिखाया जाता है जिससे उसमें शब्दों की ध्वनियों को चिह्नों के रूप में पहचानने की योग्यता का विकास हो सके।

Group investigation model
समूह अन्वेषण मॉडल
मुख्यतः जॉन डीवे तथा हर्बर्ट थेलन के सिद्धांतों पर आधारित एक प्रतिरूप जिसमें अन्तर्वैयक्तिक (समूह) कौशलों तथा शैक्षणिक अन्वेषण कौशलों पर बल देकर व्यक्ति में सामाजिक प्रक्रिया में भाग लेने के कौशलों का विकास किया जाता है।


logo