logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Shiksha Paribhasha Kosh Part-1 (English-Hindi)

cost quality study
व्यय गुणवत्ता अध्ययन
शैक्षिक कार्यक्रमों की गुणवत्ता तथा व्यय के अन्तर्सबंधों का अध्ययन या मूल्यांकन।

counselling
परामर्श, उपबोधन
विद्यालय तथा समाज में उपलब्ध साधनों के आधार पर छात्र को अधिकतम सीमा तक समायोजन करने के लिए उपबोधक द्वारा दी गई सलाह तथा अन्य सहायता।

counselling psychologist
उपबोधन मनोवैज्ञानिक
व्यावसायिक मनोवैज्ञानिक जो उपबोधन का विशेषज्ञ हो। वह छात्रों की व्यक्तिगत, शैक्षिक, सामाजिक, व्यावसायिक आदि समस्याओं के उपचार में समर्थ होता है।

counselling psychology
उपबोधन मनोविज्ञान
व्यक्तियों के अध्ययन में सामान्य मनोवैज्ञानिक विधियों का प्रयोग; यह नैदानिक मनोविज्ञान के ही समान है; पहले इसका संबंध चिकित्सात्मक उपबोधन के व्यावसायिक और शिक्षा विषयक मनोवैज्ञानिक उपबोधन से होता था परन्तु अब यह भेद कम परिलक्षित होता है। उपबोधन मनोवैज्ञानिक साधारणतः स्कूलों, कारखानों और अन्य सामुदायिक क्रियाकलापों में काम करते हैं, जबकि नैदानिक मनोवैज्ञानिक निदानशाला और अस्पतालों में काम करते हैं।

counselling service
उपबोधन सेवा
निदेश कार्यक्रम का वह विशेष अंग जिसमें मनोवैज्ञानिक परीक्षणों, विद्यालय में प्राप्त अंकों या वृत्तांत अभिलेखों आदि के आधार पर सम्पूर्ण व्यक्तित्व का खाका खींच कर व्यक्ति को परामर्श दिया जाता है।

counsellor
परामर्शदाता, उपबोधक
व्यक्ति विशेष जो सेवार्थी की शैक्षिक, सामाजिक तथा व्यावसायिक क्षेत्रों में समायोजन करने में सहायता करता हो।

counsellor centred counselling
उपबोधक केद्रित उपबोधन
वह उपबोधन जिसमें परामर्शद अपने सेवार्थी की समस्याओं के समाधान में वैकल्पिक निर्णय और कार्य की योजनाएं सुझाने में सक्रिय भाग लेता है। वह सेवार्थी की अभिक्षमताओं, रुचिओं तथा व्यक्तित्व के संभव रूपों को प्रस्तुत करता है और प्रत्यक्ष निर्देश देता है।

counter balanced design
प्रतिसंतुलित अभिकल्प
अनुसंधान कार्य में प्रयोगों की एक विधि जिसमें एक या अनेक समूहों पर उपचारों का प्रयोग अदल-बदल कर किया जाता है। उपचारों के क्रम को निष्प्रभावित करने के लिए प्रायः इसका प्रयोग किया जाता है।

course
पाठ्यक्रम
किसी विशेष उपाधि या प्रमाणपत्र के लिए निर्धारित विषय सामग्री जिसका प्रशिक्षण किसी निश्चित समयावधि में दिया जाता हो।

covariance analysis
सहप्रसरण विश्लेषण
प्रसरण- विश्लेषण-प्रणाली का विस्तारित रूप जिसमें निकर्ष चर से भिन्न अन्य सहसंबंधित चरों के प्रभाव को दूर करने के पश्चात् विश्लेषण किया जाता है।


logo