ड्रम आलेखित्र
मानचित्र आलेखन की एक युक्ति जिसमें वाई-एक्सिस के संचलन का नियंत्रण ड्रम के घूर्णन द्वारा किया जाता है।
Drum scanner
ड्रम क्रमवीक्षक
एक युक्ति जिसका प्रयोग मानिचत्रों को स्वतः अंकीय रूप में परिवर्तित करने के लिए किया जाता है।
Dry-farming
वर्षाधीन खेती; बारानी खेती
शुष्क या अर्ध शुष्क क्षेत्रों में सिंचाई के बिना खेती करने की विधि।
Duff
आलेपन, डफ
वन मृदाओं की ग्रथित, आंशिक रूप से अपघटित जैविक ऊपरी परत।
Dune
टिब्बा
वायु द्वारा संचित बालू या अन्य पदार्थ का ढेर जिसका बाह्य आकार पहाड़ी या कटक जैसा होता है।
Dunes, sand dunes
टिब्बा, बालू टिब्बा
बालू का टीला जिसका जमाव समुद्री तटों पर मरुस्थलों में तथा अन्यत्र वायु द्वारा किया जाता है।
Duripan
ड्यूरीपैन
खनिज मृदा संस्तर जो सिलिका या लौह ऑक्साइड या कैल्सियम कार्बोनेट द्वारा इस तरह संयोजित हो जाए कि हवा में सूखने पर जल या हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में न बुझ सके।
Dust mulch
धूलि मल्च, धूलि पलवार
मृदा के पृष्ठ पर ढीली, बारीक कणमय अतवा चूर्णिल अवस्था जो प्रायः उथली जुताई के फलस्वरूप होती है।
Earth moving
मृदा संचलन
कर्षण यंत्रों द्वारा मृदा का संचरण।
Earthworm
केंचुआ
लम्ब्रिसाइडी कुल के प्राणी जो मिट्टी में बिल बनाकर रहते हैं और पौधे के अवशिष्टों को मृदा में मिलाकर मृदा-वातन में सुधार लाते हैं।